3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Heartbreaking News: डेढ़ साल की बच्ची के शव को साफ करता रहा, पुकारता रहा पिता.. पानी भरे गड्ढे में डूबी मासूम!

Heartbreaking News: डेढ़ साल की बच्ची के शव को साफ करता रहा, पुकारता रहा पिता.. पानी भरे गड्ढे में डूबी मासूम!

Heartbreaking News: ललितपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते डेढ़ साल की मासूम बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजन बच्ची को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पिता अपनी बेटी के शव को दुलारते और उसके कपड़े ठीक करते दिखाई दिए, जिसने वहां मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

खेलते-खेलते घर के बाहर पहुंच गई मासूम

यह मामला गिरार थाना क्षेत्र के धौरीसागर गांव के किशनपुरा मजरा का है। यहां श्रीराम यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं और मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

परिवार में पत्नी शशि और दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी रियांशी करीब साढ़े तीन साल की है, जबकि छोटी बेटी दिव्यांशी की उम्र सिर्फ डेढ़ साल थी।

मां घर के काम में लगी थीं, पिता मजदूरी पर गए थे

रविवार सुबह करीब 11 बजे मां शशि घर के कामों में व्यस्त थीं। दोनों बच्चियां घर में खेल रही थीं, जबकि पिता मजदूरी करने गए हुए थे।

इसी दौरान खेलते-खेलते छोटी बच्ची दिव्यांशी घर से बाहर निकल गई।

बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई बच्ची

घर के बाहर एक गड्ढा था, जिसमें शनिवार की बारिश के बाद करीब एक फीट पानी भर गया था।

दिव्यांशी अभी ठीक से चल भी नहीं पाती थी। वह गड्ढे के पास पहुंची और संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर गई। कम उम्र होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सकी और पानी में डूब गई।

काफी देर तक आवाज नहीं आई तो मां ने शुरू की तलाश

कुछ समय तक बच्ची की आवाज नहीं सुनाई दी तो मां को चिंता हुई। उन्होंने घर के अंदर बच्ची को तलाशना शुरू किया, लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई।

इसके बाद जब मां बाहर पहुंची तो उन्होंने देखा कि बच्ची पानी से भरे गड्ढे में पड़ी हुई थी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मां के शोर मचाने पर आसपास के लोग और बच्ची के दादा मौके पर पहुंचे। इसके बाद पिता को भी सूचना दी गई और सभी लोग बच्ची को लेकर मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में बेटी के शव को दुलारते दिखे पिता

अस्पताल के बाहर का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था। पिता श्रीराम यादव कभी बेटी के शव को प्यार करते दिखाई दिए तो कभी उसके कपड़े ठीक करते रहे।

परिजन बच्ची के शरीर पर लगी मिट्टी को साफ कर रहे थे। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

पिता ने रोते हुए बताया कि दिव्यांशी उनकी सबसे छोटी बेटी थी और पूरे परिवार की लाडली थी।

राजस्व और पुलिस टीम पहुंची अस्पताल

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी तहसीलदार मनोज कुमार श्रीवास्तव और लेखपाल राजकुमार प्रजापति अस्पताल पहुंचे।

अधिकारियों ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।

रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई, पुलिस जांच जारी

राजस्व विभाग के अनुसार पानी से भरे गड्ढे में डूबने की वजह से बच्ची की मौत हुई है। घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

गिरार थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।