3

Recent News

Golf Course Accident: महिला बाइक राइडर को जानकर मारी टक्कर? Video.. कार मालिक इंडियन आर्मी में, बताई सच्चाई..

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय तीरंदाज बने 'धीरज', शूट-ऑफ में परफेक्ट 10 लगाकर मारी बाजी..

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास! पाकिस्तान की किरकिरी; मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी.. दिए थे 2 विकल्प!

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit में गूंजा हनुमान दल का जयघोष, हिंदू एकजुटता का संकल्प! कहा - 'अब संकट में कोई सनातनी अकेला नहीं'

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

3

Recent News

Golf Course Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक महिला बाइक राइडर गंभीर…

Archery World Cup: भारत के युवा रिकर्व तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा ने आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Womens Asia Cup: भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार एशिया…

Pilibhit के कलीनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय हनुमान दल की महत्वपूर्ण बैठक एवं विचार गोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत बांसखेड़ा में…

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Breaking News

Raja Bhaiya Guns: राजा भैया ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक! 200 बंदूकों के मालिक बाहुबली का निशाना अचूक..

Raja Bhaiya Guns: राजा भैया ने शूटिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक! 200 बंदूकों के मालिक बाहुबली का निशाना अचूक..

Raja Bhaiya Guns: उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने इस बार राजनीति नहीं, बल्कि खेल के मैदान में अपनी सटीक निशानेबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं। राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) प्रतियोगिता में कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। प्रतियोगिता का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ, जिसके बाद उनकी शूटिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली की डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में हुई थी प्रतियोगिता

49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 जून से 30 जून के बीच नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में किया गया था। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

राजा भैया ने प्रतियोगी संख्या 071 के रूप में हिस्सा लिया और एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) स्पर्धा में 25 पॉइंट्स हासिल कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आधिकारिक परिणाम बुधवार को जारी किया गया।

शूटिंग का वीडियो हुआ वायरल

परिणाम सामने आने के बाद राजा भैया की शूटिंग का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह प्रोफेशनल अंदाज में क्ले पिजन पर सटीक निशाना लगाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन की खेल प्रेमियों के साथ-साथ समर्थकों के बीच भी खूब चर्चा हो रही है।

हथियारों के शौकीन हैं राजा भैया

राजा भैया का हथियारों से लगाव किसी से छिपा नहीं है। हर साल दशहरे के अवसर पर वह अपने शस्त्रागार में रखे हथियारों की पूजा करते हैं।

पिछले साल दशहरे पर उनके शस्त्र पूजन का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें 200 से अधिक देशी और विदेशी हथियार एक साथ सजे दिखाई दिए थे।

इन हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी कारबाइन जैसी कई आधुनिक और पारंपरिक बंदूकें शामिल थीं।

शस्त्र पूजन के दौरान दिया था यह बयान

दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन के दौरान राजा भैया ने कहा था,

“ये सभी शस्त्र हमारे हैं। जो हमारा है, वह समर्थकों का है और जो समर्थकों का है, वह हमारा है।”

यह बयान भी उस समय काफी चर्चा में रहा था।

NRAI के लाइफटाइम मेंबर हैं राजा भैया

राजा भैया केवल हथियारों के शौकीन ही नहीं, बल्कि शूटिंग खेल से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वह नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के लाइफटाइम मेंबर हैं।

एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह भी बेहतरीन शूटर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर उन्होंने शूटिंग की शुरुआत की थी।

7वीं बार कुंडा से विधायक हैं राजा भैया

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की कुंडा विधानसभा सीट से लगातार सातवीं बार विधायक चुने गए हैं।

उन्होंने अपनी राजनीतिक पार्टी जनसत्ता दल का गठन किया है और वर्तमान में वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। राजनीति के साथ-साथ अब उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान मजबूत की है।

राजनीति के साथ खेल में भी दिखाया दम

राजा भैया की यह उपलब्धि उनके समर्थकों के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। जहां एक ओर वह वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर उन्होंने साबित किया कि उनका निशाना सिर्फ राजनीति में ही नहीं, खेल के मैदान में भी उतना ही सटीक है।