कानपुर ब्रेकिंग न्यूज – उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए फिर से एक शोक की खबर है कि यूपी पुलिस के एक जांबाज दरोगा की मौत हो चुकी है। आपको बताते चलें कि कानपुर के चौबेपुर थाने में तैनात दरोगा शिववीर सिंह की अचानक मौत की खबर ने कानपुर पुलिस को अचंभे में डाल रखा है। शिववीर का शव थाने परिसर में बने उनके आवास के कमरे में मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे थाने की साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ ही विभाग के आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं और जांच की जा रही है लेकिन अभी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं मिली है जिसके लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मृतक दरोगा के परिवार को इसकी जानकारी दे दी गई है। जहां खबर मिलते ही मातम छाया हुआ है।
बड़ी खबर: अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। यमन और सोमालिया के…