3

Recent News

New Bhojpuri Song: ‘बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार’ रिलीज, अक्षरा सिंह की आवाज और मनोज भावुक के शब्दों में दर्द-उम्मीद

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
3

Recent News

New Bhojpuri Song: बिहार में बाढ़ की त्रासदी के बीच लोगों की पीड़ा, आस्था और उम्मीद को आवाज देने वाला…

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में तमंचे की नोक पर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से की लूट, ज्वेलरी सहित लाखों रुपए की नकदी लेकर हुए फरार

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में चोरी और लूट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं देर रात छिबरामऊ जीटी रोड पर अकबरपुर इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर सर्राफा व्यापारी के साथ ज्वेलरी सहित लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है। व्यापारी ने दुःखी होकर बताया थैले में नगदी व जेवर समेत साढ़े तीन लाख का सामान लेकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिवारियान निवासी अनिल वर्मा उर्फ रामजी की कस्बा सिकंदरपुर में सर्राफा की दुकान है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर छिबरामऊ लौट रहे थे। उनके साथ बाइक पर नगर के मोहल्ला बनवारी नगर निवासी डॉक्टर मोहनलाल वर्मा भी थे। रामजी ने बताया कि जीटी रोड पर अकबरपुर इंटर कॉलेज के पास पीछे से आए एक बाइक पर तीन युवकों ने लात मारकर उसकी बाइक गिरा दी। जिसके बाद बदमाशों ने कनपटी और सीने पर तमंचा लगाकर उसका थैला छीनकर फरार हो गए। सराफा व्यापारी अनिल वर्मा ने बताया कि रोज की भांति हम दुकान बढ़ाकर आ रहे थे तभी यहाँ पर बाइक सवार तीन लोगों ने मेरी मोटर साइकल मे लात मारी और तो मैंने गाड़ी घुमानी चाही तो इन लोगों ने मुझे पकड़ लिया थैले में करीब डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात व हिसाब-किताब के कागजात रखे थे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं लाखों की हुई लूट की वारदात से अब क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं एक बार फिर कन्नौज पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन लूट और चोरी की घटनाएं सरे आम हो रही हैं लेकिन पुलिस का अपराधियों में कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है।
इस मामले को लेकर क्या कहते पुलिस अधीक्षक
वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कल शाम को थाना छिबरामऊ क्षेत्र अंतर्गत एक व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई है, जिसमे उन्होने बताया कि दो लाख रुपया और उनके पास जो आभूषण थे उनको बाइक सवार लुटेरों ने लूटा है । जिसमे हमारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसको सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है। साथ ही 5-6 टीमे पुलिस की लगाई गई है। जल्द ही इस घटना का अनावरण करेंगे। इस घटना को लेकर थाना छिबरामऊ मे मुकदमा पंजीकृत है।