3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

“पुलिस” के खुलासे ने खोला बड़ा “रहस्य” – बेटे ने रची पिता को रास्ते से हटाने की “साजिश”

रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद 
 
Fatehpur News – फतेहपुर पुलिस के एक खुलासे ने उस सच का एहसास दिला दिया है जिसे कभी कहा गया था कि कलयुग में वो देखने को मिलेगा जो शायद ही कभी किसी ने सोचा भी न होगा। जी हां यूपी पुलिस के जांबाज पुलिस वालों ने ऐसे ही एक खुलासे से पर्दा उठाया है, जो रहस्य बन चुका था। लेकिन हमेशा कहा गया है कि चोर की दाढ़ी में तिनका यानी अपराधी कोई भी हो कोई न कोई सबूत छोड़ कर चला ही जाता है। कुछ इसी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक ऐसे बेटे की काली करतूत को खोला है जिसने अपने ही पिता की हत्या करने की सुपारी दे डाली थी। 
पुलिस का खुलासा   
 
फतेहपुर जिले के एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए पुलिस के साथ एसओजी टीम के साथ फॉरेंसिक व सर्विलांस की तीन टीमें लगाई गई थी। जांच में पाया गया कि मोहल्ला ककरहा आबू नगर निवासी दीपू गुप्ता ने जमीन की रंजिश में ताऊ की हत्या वाले केस से बचने के लिए अपने नशेबाज दोस्त ककरहा आबू नगर निवासी कल्लू पाल उर्फ कपिल से करवा दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कल्लू मौके से भाग निकला और आला कत्ल तमंचा अपने दोस्त ककरहा आबू नगर निवासी अनुज कुमार के घर में भूसा में छिपा दिया था। पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है। आपको बता दें कि 15 अक्टूबर को सदर कोतवाली के आबू नगर चौकी के पीछे रिटायर्ड वार्ड ब्वाय हरिओम गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। जब वह दूध लेकर साइकिल से लौट रहा था। बेटा दीपू उर्फ दिलीप गुप्ता समेत परिजनों ने ताऊ के बेटे ज्ञानेन्द्र गुप्ता और एक अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। बताया जाता है कि नशेबाज बेटा अपने पिता से खुन्नस रखता था। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। 
 
भाई से भी कर चुका था विवाद 
 
संपत्ति को लेकर दीपू अपने भाई पर भी असलहा तान कर जान से मारने की धमकी दी थी। जेल से जमानत पर छूटने के बाद से दीपू गुप्ता पिता से केस की सही पैरवी न करने को लेकर खुन्नस में था। वह अक्सर ताऊ की हत्या जमीन पर अधिकार दिलाने की वजह बताता था। पिता उसके आपराधिक आचरण, आवारगी और नशेबाजी की वजह से उससे दूरी बना ली थी। रिटायर होने के बाद वह कमाई दूसरे बेटे को देना चाह रहा था। जेल से बाहर आने के बाद वह खर्च के लिए अक्सर पैसे मांग लेता था। कुछ रोज पहले ही दीपू ने रूपये मांगे तो पिता ने देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दीपू पिता से भिड़ गया था। बीच बचाव को आए भाई से भी भिड़ गया । तभी नाराज दीपू ने पिता को रास्ते से हटाने का मन बना लिया।  उसने नशेबाज साथी कल्लू पाल की मदद ली। पिता की कमाई पर कब्जा, विरोधी ज्ञानेन्द्र गुप्ता को फंसा बदला लेना व हत्या के मुकदमे में सुलह कराना उसका मुख्य मकसद था।