3

Recent News

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

UP News: लखनऊ में दरोगा को लोहे की चेन से पीटा, अतीक कनेक्शन निकला? 200 भैंसे उठवाईं, अवैध डेयरियों पर कार्रवाई..
Big Accident: 90 की स्पीड से 31 सवारियों से भरा पिकअप टकराया, 8 की मौत.. 23 घायलों में कई गंभीर, 20 फीट तक बिखरे शव

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

3

Recent News

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि…

Big Accident: मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के 8 लोगों की…

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

Breaking News

34वीं बटालियन CRPF Camp में गोलीबारी! दो जवानों की मौत.. SI ने गॉर्ड रूम से INSAS राइफल निकलकर की फायरिंग!

34वीं बटालियन CRPF Camp में गोलीबारी! दो जवानों की मौत.. SI ने गॉर्ड रूम से INSAS राइफल निकलकर की फायरिंग!

CRPF Camp: असम के नागांव जिले में स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस फायरिंग में मध्य प्रदेश के बालाघाट निवासी हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल शहीद हो गए। घटना में एक अन्य सीआरपीएफ अधिकारी की भी जान गई, जबकि गोली चलाने वाले एएसआई ने बाद में खुद को भी गोली मार ली। शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई गोलीबारी

यह घटना 4 अगस्त की सुबह करीब 7:30 बजे असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में हुई। सीआरपीएफ के मुताबिक, आंध्र प्रदेश निवासी एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम ने गार्ड रूम से इंसास राइफल उठाई और बैरक तथा क्वार्टर गार्ड की ओर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में एसआई रामनवाल सिंह यादव और हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी एएसआई ने खुद को भी गोली मार ली।

दो जवानों की मौत, एक अधिकारी घायल

गोलीबारी में एसआई रामनवाल सिंह यादव और हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल की मौत हो गई। वहीं एएसआई माने गोबिंद इस घटना में घायल हुए हैं और उनका इलाज जारी है।

फायरिंग के बाद पूरे कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा बलों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पेट में गोली लगने से शहीद हुए विष्णु बघेल

हेड कांस्टेबल विष्णु प्रसाद बघेल के पेट में गोली लगी थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

हाल ही में पदोन्नति मिलने के बाद उनका तबादला भोपाल की 107वीं बटालियन से असम की 34वीं बटालियन में हुआ था। नई तैनाती के कुछ समय बाद ही यह दुखद घटना हो गई।

इकलौते बेटे की शहादत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

शहीद विष्णु प्रसाद बघेल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। उनके पिता पैरालिसिस से पीड़ित हैं, जबकि उनकी मां कैंसर का इलाज करा रही हैं।

परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। शहादत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव और इलाके में शोक की लहर है।

आज गृहग्राम में होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद विष्णु बघेल का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव भीकेवाड़ा (शेरपार), जिला बालाघाट पहुंचेगा। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम विदाई में प्रशासन, पुलिस, सीआरपीएफ के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है।

घटना की जांच जारी

सीआरपीएफ ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई बल्लानी प्रेमाबरम ने अचानक फायरिंग की, हालांकि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।