3

Recent News

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत में ट्रक और गौरक्षक दल लिखी कार की भयंकर टक्कर, मां-बेटा-बहू समेत 3 की मौत..

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: हाईकोर्ट का चौंकाने वाला आदेश, शाही मस्जिद कमेटी को झटका; पथराव के बाद 15 लोग हिरासत में..

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

3

Recent News

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Pilibhit Accident: पीलीभीत के पूरनपुर में सोमवार को NH-730 हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिपरिया दुलई मोड़ के…

Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस तक…

Breaking News

Pilibhit Rape Case: हिंदू महिला से गैर समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप, भीड़ ने दबोचा, पुलिस के हवाले किया

Pilibhit Rape Case: हिंदू महिला ने गैर समुदाय के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। भीड़ ने आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। मुकदमा दर्ज।

Pilibhit Rape Case: सरकारी आवास का लालच देकर गैर समुदाय के युवक पर हिंदू महिला से दुष्कर्म  का आरोप, मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार 

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक हिंदू महिला ने गैर समुदाय के युवक सगीर पर सरकारी आवास दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला करोड़ चौकी क्षेत्र के नगरा चौराहे से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Pilibhit Rape Case:सरकारी मकान दिलाने का भरोसा देकर बनाई पहचान

पीड़िता की तहरीर के मुताबिक करीब तीन महीने पहले उसकी पहचान सगीर पुत्र नजीर अहमद निवासी जानपुर महोलिया से हुई थी। महिला का कहना है कि सगीर ने उसे सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिया था। गरीब महिला होने के चलते वह आरोपी की बातों पर भरोसा कर उसके संपर्क में आ गयी।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 अगस्त 2026 को आरोपी ने मकान से संबंधित कागजात देने के बहाने उसे नगरा चौराहे के पास बुलाया। इसके बाद आरोपी उसे उस मकान की छत पर ले गया, जहां वह चिनाई-मिस्त्री का काम कर रहा था।

Pilibhit Rape Case: चौराहे से चंद कदम की दूरी पर छत पर ले जाकर दुष्कर्म का आरोप

पीड़िता की तहरीर के अनुसार, मकान की छत पर पहुंचने के बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की। पीड़िता की तहरीर के आधार पर बरखेड़ा थाने में आरोपी सगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शोर मचाते ही जुटी भीड़, आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों को मामले की भनक लगी। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। दिनदहाड़े चौराहे से चंद कदम की दूरी पर महिला को मकान की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

 आरोपी पुलिस की हिरासत में

घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी बरखेड़ा ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। अब पुलिस महिला के बयान, घटनास्थल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सरकारी आवास दिलाने के नाम पर महिला से आरोपी की पहचान कैसे हुई और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।