3

Recent News

Election 2027 के मद्देनजर बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े को UP की कमान; BJP ने पंजाब-गुजरात के भी प्रभारी बदले..

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा! लूट के दौरान हत्या वाला एंगल नहीं..

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: पत्नी को बांधा, फिर प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या; लाश लेकर ससुराल पहुंचा, वजह हैरान कर देगी..

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: मेरठ की मस्जिद से जैश का आतंकी गिरफ्तार! मसूद अजहर को मानता है गुरु, मदरसे से ली मौलवी की डिग्री..

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit News: पीलीभीत में कांग्रेस का ‘कमबैक प्लान'! बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने की कवायद शुरू..

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

3

Recent News

Election 2027: भारतीय जनता पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज करते हुए उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात…

UP News: यूपी में तैनात IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले…

UP Crime News: रामपुर में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

UP Big News: उत्तर प्रदेश ATS ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार…

Pilibhit में कांग्रेस ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। संगठन सृजन अभियान…

Breaking News

UP News: अतीक अहमद के बेटे की कार एक्सीडेंट का VIDEO आया सामने, 120 की स्पीड में टकराई, 10 फीट हवा में उछली कार..

UP News: अतीक अहमद के बेटे की कार एक्सीडेंट का VIDEO आया सामने, 120 की स्पीड में टकराई, 10 फीट हवा में उछली कार..

UP News: अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में तेज रफ्तार क्रेटा कार एक पिकअप को ओवरटेक करने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराती दिखाई दे रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार करीब 10 फीट हवा में उछल गई। यह हादसा 6 अगस्त को झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ था। हादसे में 21 वर्षीय अबान और उसके दोस्त सोनू की मौत हो गई थी। हालांकि, पुलिस ने अभी वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ हादसा

सामने आया वीडियो अबान की कार के पीछे चल रही एक कार के डैशबोर्ड कैमरे का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि क्रेटा कार तेज रफ्तार में आगे चल रहे पिकअप को ओवरटेक करती है। इसके बाद कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा जाती है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क से उछलकर करीब 10 फीट हवा में जाती हुई दिखाई दे रही है।

6 अगस्त को हुआ था दर्दनाक हादसा

अबान का एक्सीडेंट 6 अगस्त को हुआ था। वह प्रयागराज से झांसी जा रहा था और झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

अबान झांसी जेल में बंद अपने भाई अली से मिलने जा रहा था। हादसे के वक्त क्रेटा कार में अबान के अलावा उसके चार दोस्त भी मौजूद थे।

120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी कार

हादसे से जुड़ी जानकारी के मुताबिक क्रेटा करीब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। कार को अबान का साथी जैद चला रहा था। अबान आगे वाली सीट पर बैठा था, जबकि उसका दोस्त सोनू उसके पीछे बैठा था।

कार उसी तरफ के डिवाइडर से टकराई, जिस तरफ अबान बैठा था। इसी वजह से उसे सबसे ज्यादा चोटें आईं।

मौके पर ही अबान और सोनू की मौत

टक्कर के कुछ ही देर बाद अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शी दीपक यादव के मुताबिक, शोर सुनकर वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। कार का दरवाजा नहीं खुल रहा था, जिसके बाद उन्होंने पास के एक घर से लोहे की रॉड यानी सब्बल लाकर दरवाजा तोड़ा।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- अबान ने कहा था, मुझे बचा लो

दीपक यादव ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले एक युवक को कार से बाहर निकाला। उसके शरीर में गंभीर अंदरूनी चोटें थीं और मुंह में खून भरा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, उस युवक ने अपना नाम अबान बताया और मदद की गुहार लगाई। इसके कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम में सामने आईं गंभीर अंदरूनी चोटें

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में अबान के लीवर, फेफड़े और तिल्ली को गंभीर नुकसान पहुंचा था। उसकी पसलियां भी टूट गई थीं। शरीर के अंदर ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण उसकी मौत हुई।

वहीं, अबान के पीछे बैठे उसके दोस्त सोनू की मौत सिर की हड्डी टूटने से हुई थी।

वीडियो की सत्यता पर पुलिस ने अभी नहीं लगाई मुहर

हादसे का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मोठ के सीओ सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

झांसी एसएसपी ने वीडियो की सत्यता की जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि होने तक इसे सही मानकर आगे प्रसारित न करें।

रिपोर्टर ने लोकेशन को हादसे की जगह बताया

वीडियो की लोकेशन को लेकर रिपोर्टर सोनू राजपूत का कहना है कि घटनास्थल के आसपास दिखाई देने वाले घर और जगह की स्थिति हादसे वाली जगह से मिलती है।

उनके मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद वह मौके पर पहुंचे थे और घटनास्थल को करीब से देखा था। उनका कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा हादसा उसी तरह का है, जैसा मौके पर हुआ था।

हालांकि, वीडियो की अंतिम पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

8 अगस्त को पिता अतीक की कब्र के पास दफनाया गया अबान

अबान को 8 अगस्त को प्रयागराज में उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के बगल में दफनाया गया। अंतिम संस्कार में उसके तीनों भाई अली, उमर और अहजम मौजूद रहे और उन्होंने अबान को कंधा दिया।

अबान की मां शाइस्ता परवीन जनाजे में शामिल नहीं हुईं। वह इससे पहले अपने पति अतीक और बेटे असद के जनाजे में भी नहीं पहुंची थीं। शाइस्ता वर्ष 2023 से फरार है।

अली-उमर को हाईकोर्ट से मिली थी पैरोल

अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए उसके भाइयों अली और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिली थी। इसके बाद पुलिस अली को झांसी और उमर को लखनऊ से लेकर प्रयागराज पहुंची थी।

सुरक्षा कारणों से दोनों को जिस पुलिस वैन से लाया गया, उसके शीशों पर पर्दे लगाए गए थे ताकि उनके चेहरे दिखाई न दें। करीब चार साल में दोनों भाइयों को पहली बार पैरोल मिली थी।

जनाजे में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़

अबान के जनाजे में करीब 5 से 6 हजार लोगों के पहुंचने की बात सामने आई थी। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी।

बैरिकेडिंग टूटने के बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को पीछे हटाने के लिए बल प्रयोग किया। पुलिस ने लाठी पटकी, थप्पड़ मारे और बंदूक की बट से लोगों को पीछे हटाया।

इसके बाद पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

कब्रिस्तान की पिछली दीवार तोड़कर भी अंदर पहुंचे लोग

मेन गेट से प्रवेश नहीं मिलने पर कुछ लोग कब्रिस्तान की पिछली तरफ की बाउंड्री तोड़कर अंदर पहुंच गए। वहीं, कई हजार लोग ऐसे भी रहे जिन्हें कब्रिस्तान में प्रवेश नहीं मिल सका।

अब हादसे का नया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इसकी सत्यता और घटनाक्रम की जांच कर रही है। अगर वीडियो की पुष्टि होती है तो इससे हादसे के समय कार की रफ्तार और टक्कर से पहले हुए घटनाक्रम को समझने में मदद मिल सकती है।