3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

UP Crime: बेटा न होने पर पत्नी-बेटी बेरहमी से हत्या, छोटी बेटी पर भी हमला; कातिल ‘राजा अंसारी’ को पड़ोसियों ने दबोचा..

UP Crime: बेटा न होने पर पत्नी-बेटी बेरहमी से हत्या, छोटी बेटी पर भी हमला; कातिल 'राजा अंसारी' को पड़ोसियों ने दबोचा..

UP Crime: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई। आरोप है कि बेटा नहीं होने की बात को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 35 साल की पत्नी और 15 साल की बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 14 साल की छोटी बेटी जब मां और बहन को बचाने पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागी और शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

लोकप्रिय विहार कॉलोनी में आधी रात हुई वारदात

वारदात शुक्रवार रात करीब 12 बजे जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर खोड़ा थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में हुई। आरोपी की पहचान बिहार के अररिया निवासी राजा अंसारी (45) के रूप में हुई है। वह खोड़ा मंडी में मुंशी का काम करता है और लोकप्रिय विहार कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था।

पत्नी और 15 साल की बेटी की मौत

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं उसकी पत्नी तबस्सुम (35) और बेटी सना (15) के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हमले में घायल 14 साल की छोटी बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

छोटी बेटी ने बताया- बेटा नहीं होने पर मां से झगड़ता था पिता

पुलिस को घटना के बारे में छोटी बेटी ने बताया कि शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ था। उसके मुताबिक, बेटा नहीं होने को लेकर उसके पिता अक्सर मां से विवाद करते थे। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

किचन से चाकू लेकर आया और पत्नी पर किया हमला

छोटी बेटी के मुताबिक, विवाद के दौरान उसके पिता गुस्से में किचन में गए और वहां से चाकू लेकर आए। इसके बाद उन्होंने मां पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। मां पर हमला होते देख बड़ी बेटी सना उसे बचाने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर गईं।

छोटी बेटी को भी चाकू लेकर दौड़ाया

इसके बाद आरोपी छोटी बेटी के पीछे भी चाकू लेकर दौड़ा। छोटी बेटी किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकल गई। उसने बाहर आकर शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी घर से बाहर निकल आए।

पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

छोटी बेटी ने पड़ोसियों को बताया कि उसके अब्बू ने उसकी अम्मी और बहन को चाकू मार दिया है। इसके बाद पड़ोसी घर में पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पड़ोसी बोले- नशा करता था और पत्नी से झगड़ता था

पड़ोसियों के मुताबिक, राजा अंसारी नशा करता था और उसका स्वभाव भी गुस्सैल था। उनका दावा है कि बेटा नहीं होने को लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। पड़ोसियों ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

परिवार का लोगों से कम मिलना-जुलना था

पड़ोसी बाबू खान के मुताबिक, राजा अंसारी के परिवार के लोग बहुत कम घर से बाहर निकलते थे और आसपास के लोगों से भी उनका ज्यादा मिलना-जुलना नहीं था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे जब घर से चीख-पुकार की आवाजें आईं तो पड़ोसी तुरंत वहां पहुंचे।

घर के अंदर खून से लथपथ मिलीं मां-बेटी

पड़ोसियों ने घर के अंदर जाकर देखा तो राजा अंसारी की पत्नी तबस्सुम और बेटी सना खून से लथपथ पड़ी थीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी से पूछताछ कर रही पुलिस

फिलहाल आरोपी राजा अंसारी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस वारदात की परिस्थितियों, हत्या के पीछे की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, घायल छोटी बेटी का अस्पताल में इलाज जारी है।