3

Recent News

Crime News: गर्लफ्रेंड के सामने इंसल्ट का बदला! कार से कुचलकर हत्या; गेट पर एंट्री को लेकर हुआ था चौकीदार से विवाद..

Crime News: इंदौर में एक टाउनशिप के गेट पर एंट्री को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब हत्या के मामले…

PM Modi Uzbekistan Visit: पीएम मोदी को 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान; उज्बेकिस्तान में ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से सम्मानित..

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान रविवार को उन्हें देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान…

Loan Recovery Rules: EMI नहीं भरी तो बैंक क्या कर सकता है? मोबाइल-लैपटॉप लॉक, CIBIL स्कोर या FIR? जानिए नियम..

Loan Recovery Rules: आज के समय में लोन लेना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। लेकिन अगर किसी…

Nepal Flood: नेपाल की खौफनाक तस्वीर! 229 अज्ञात शवों का सामूहिक दफन; नहीं पता लाश किसकी है कहां से बहकर आई..

Nepal Flood: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हालात बेहद भयावह बने हुए हैं। चितवन जिले में नदी से अब…

CNG Price Hike: CNG ₹3.89 महंगी, अब ₹86.98 प्रति किलो; इस साल पांचवीं बार बढ़े CNG के दाम..

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG…

3

Recent News

Crime News: इंदौर में एक टाउनशिप के गेट पर एंट्री को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब हत्या के मामले…

PM Modi Uzbekistan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान रविवार को उन्हें देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान…

Loan Recovery Rules: आज के समय में लोन लेना पहले के मुकाबले काफी आसान हो गया है। लेकिन अगर किसी…

Nepal Flood: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद हालात बेहद भयावह बने हुए हैं। चितवन जिले में नदी से अब…

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में CNG इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने CNG…

Breaking News

Major Dhyan Chand Jayanti पर पीलीभीत में स्लो साइकिल रेस; तेज नहीं, सबसे धीमी साइकिल चलाने की थी चुनौती..

Major Dhyan Chand Jayanti पर पीलीभीत में स्लो साइकिल रेस; तेज नहीं, सबसे धीमी साइकिल चलाने की थी चुनौती..

Major Dhyan Chand Jayanti के अवसर पर रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम, पीलीभीत द्वारा संतराम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में सुबह 8:30 बजे स्लो (धीमी) साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 60 बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस आयोजन के संयोजक सीए संजय अग्रवाल रहे, जिन्होंने बच्चों के बीच खेल के साथ एकाग्रता और आत्मचिंतन का संदेश देने वाली इस अनोखी प्रतियोगिता को आयोजित कराया।

सीए संजय अग्रवाल ने बच्चों के लिए रखा अलग तरह का कॉन्सेप्ट

इस स्लो साइकिल रेस की सबसे खास बात यह रही कि इसमें बच्चों को तेज दौड़कर आगे निकलना नहीं था, बल्कि सबसे धीमी गति से साइकिल चलाते हुए अपना संतुलन बनाए रखना था। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को हर समय बाहर की ओर तेज दौड़ने के बजाय स्वयं की ओर रुककर देखने, अंतर्मुखी बनने और एकाग्रता विकसित करने का संदेश देना था।

करीब 60 बच्चों ने तीन राउंड में लिया हिस्सा

प्रतियोगिता कुल तीन राउंड में आयोजित की गई। इनमें दो राउंड बालकों के और एक राउंड बालिकाओं का रहा। कुल मिलाकर लगभग 60 बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया और धीमी गति से साइकिल चलाते हुए अपने संतुलन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।

जो सबसे पीछे रहे, उन्हें मिला पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में सामान्य साइकिल रेस से बिल्कुल अलग नियम रखा गया। यहां सबसे तेज पहुंचने वालों के बजाय जो प्रतिभागी सबसे पीछे रहे, उन्हें चयनित कर पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक राउंड से 5-5 बच्चों यानी कुल 15 बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कई विद्यालयों के भैया-बहनों ने किया प्रतिभाग

प्रतियोगिता में ड्रमंड कॉलेज, चिरौंजी लाल, संतराम शिशु मंदिर, जीजीआईसी, अंगूरी देवी सहित कई विद्यालयों के भैया-बहनों ने हिस्सा लिया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

सीए संजय अग्रवाल के साथ ये लोग रहे सहयोगी

आयोजन के संयोजक सीए संजय अग्रवाल के साथ सहयोगी के रूप में श्री जय प्रकाश बघेल जी, जिला हॉकी एसोसिएशन सचिव, श्री सतीश शर्मा, जिला प्रधान भारतीय योग संस्थान, तथा श्री कुरेंद्र कुमार जी, प्रधानाचार्य संतराम शिशु मंदिर और उनका स्टाफ रहा।

ब्रह्म कुमारी संस्था की रीमा बहन भी रहीं मौजूद

कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी संस्था की रीमा बहन जी भी उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया और उन्हें एकाग्रता, आत्मचिंतन तथा संतुलन के महत्व का संदेश दिया गया।

खेल के जरिए बच्चों को मिला एकाग्रता का संदेश

सीए संजय अग्रवाल के संयोजन में आयोजित यह स्लो साइकिल रेस बच्चों के लिए सामान्य रेस से अलग अनुभव रही। प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जीवन में हमेशा तेज आगे बढ़ना ही जरूरी नहीं है, बल्कि कभी-कभी रुककर स्वयं को देखना, धैर्य रखना और एकाग्र रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।