3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और कारोबार से संन्यास तक। जानिए कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज और क्या है उनका अतीत।

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में शशांक यादव ने भाजपा सरकार को घेरा। सपा ने 450 रुपये रोजाना मजदूरी, 300 दिन काम की गारंटी और शहरी मनरेगा का वादा किया।
पीलीभीत बस अड्डे के पास पुत्तन आतिशबाज की पटाखों की दुकान। 40 हजार लीटर डीजल के भंडार से दूरी और सुरक्षा इंतजामों को लेकर प्रशासन पर सवाल।

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत में 50 लाख की नशीली दवाओं की खेप पकड़ी! 5.57 लाख कैप्सूल बरामद, बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश!

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Pilibhit SIR: वोटर लिस्ट गड़बड़ी के 3 आरोपियों को बचाने के लिए Form-8 का खेल? कांग्रेस के कुमुद गंगवार का चौंकाने वाला दावा..
3

Recent News

ओशो के सानिध्य में बचपन, कांग्रेस-भाजपा की राजनीति और फिर संन्यास! कौन हैं स्वामी प्रेम सुगंध महाराज, जिनकी कहानी के…

पीलीभीत में पटाखा कारोबारी पुत्तन आतिशबाज की मनमानी! प्रशासन की गाइडलाइन को ठेंगा, बस अड्डे के चंद कदमों पर सजाई…

Pilibhit News: पीलीभीत के पूरनपुर में पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।…

Breaking News

Bihar Alcohol Smuggling: पहले नेहा, अब रिया अवैध शराब से साथ गिरफ्तार; बिहार में लेडी स्मग्लरों का नेटवर्क एक्टिव..

Bihar Alcohol Smuggling: पहले नेहा, अब रिया अवैध शराब से साथ गिरफ्तार; बिहार में लेडी स्मग्लरों का नेटवर्क एक्टिव..

Bihar Alcohol Smuggling: पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एक युवती को अवैध अंग्रेजी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवती उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब लेकर पटना पहुंची थी। पटना जंक्शन के आसपास पुलिस ने बाइक से जा रही युवती और कुछ युवकों को रोककर तलाशी ली, तो उसके हैंड बैग और शोल्डर बैग से करीब 14 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब किसे पहुंचाई जानी थी और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पटना जंक्शन के पास पुलिस ने पकड़ा

मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एएसपी लॉ एंड ऑर्डर कोतवाली पटना कृष्ण मुरारी प्रसाद के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना जंक्शन के आसपास अवैध शराब की एक खेप पहुंचने वाली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी शुरू कर दी।

बाइक से जा रही युवती की हुई तलाशी

इसी दौरान पुलिस ने बाइक से जा रही एक युवती और कुछ युवकों को रोक लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो युवती के हैंड बैग और शोल्डर बैग से अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये है और बैग में आधा दर्जन से ज्यादा ब्रांडेड शराब की बोतलें थीं।

बैग में शराब मिलने के बाद हिरासत में लिया

तलाशी के दौरान बैग के अंदर शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती शराब की खेप लेकर किसके पास जा रही थी और उसे यह शराब कहां पहुंचानी थी।

पैसों के लालच में शराब लाने के लिए हुई तैयार

पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसके एक परिचित युवक ने उसे रुपये देने का लालच दिया था। उसके कहने पर ही वह उत्तर प्रदेश गई और वहां से अंग्रेजी शराब लेकर ट्रेन के जरिए पटना पहुंची।

युवती के मुताबिक उसे शराब की खेप पटना तक पहुंचाने के बदले पैसे देने की बात कही गई थी। इसी लालच में वह शराब लेकर पटना आने के लिए तैयार हुई।

ट्रेन से UP से पटना पहुंची थी युवती

पुलिस के अनुसार युवती उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब लेकर पटना जंक्शन पहुंची थी। ट्रेन से उतरने के बाद वह शराब से भरे बैग लेकर स्टेशन से बाहर निकली। इसके बाद वह बाइक से आगे जा रही थी, तभी पुलिस की निगरानी के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

शराब मंगवाने वाले युवक की तलाश में पुलिस

पुलिस अब उस परिचित युवक की भूमिका की जांच कर रही है, जिसने कथित तौर पर युवती को शराब लाने के लिए तैयार किया था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो नहीं है।

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है युवती

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवती पटना की रहने वाली है और एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। पूछताछ में युवती ने दावा किया कि वह इससे पहले शराब की तस्करी में शामिल नहीं रही है।

युवती के मुताबिक पैसों के लालच में उसने पहली बार शराब की खेप पहुंचाने के लिए हामी भरी थी। हालांकि पुलिस उसके इस दावे की भी जांच कर रही है।

पुलिस खंगाल रही शराब तस्करी का नेटवर्क

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किस व्यक्ति को दी जानी थी और इस मामले में युवती के अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ ही शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और युवती के संपर्क में रहे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

समस्तीपुर में पहले नेहा की गिरफ्तारी का मामला आया था

बिहार में शराबबंदी के बावजूद महिलाओं के जरिए शराब की तस्करी का यह एक और मामला सामने आया है। इससे पहले समस्तीपुर में नेहा नाम की महिला को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक नेहा दिल्ली से एसी फर्स्ट कोच में ब्रांडेड शराब की बोतलें लेकर बिहार जा रही थी। उसके साथ उसका जीजा भी था। बताया गया था कि नेहा का पूरा परिवार शराब की तस्करी में शामिल है और वह डॉक्टरों तथा अमीर लोगों को शराब सप्लाई करती थी।

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी बनी चुनौती

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब लाकर यहां सप्लाई करने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की गिरफ्तारी ने एक बार फिर शराब तस्करी में महिलाओं के इस्तेमाल का मामला सामने ला दिया है। अब पुलिस की जांच से ही साफ होगा कि यह सिर्फ एक खेप पहुंचाने का मामला था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।