3

Recent News

Delhi Protest: अभिजीत दिपके की 80 वर्षीय दादी का महाराष्ट्र में निधन, CJP फाउंडर दिल्ली पुलिस की हिरासत में..

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी…

Pilibhit News: 18 साल की सेवा के बाद भी संविदा कर्मियों का बुरा हाल! पीलीभीत में NHM कर्मियों का आर-पार का ऐलान..

Pilibhit News: पीलीभीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में…

CJP Protest से पहले हाई अलर्ट पर Delhi! मेट्रो स्टेशन, बस, ट्रेनों से सड़कों तक; जानिए कहां क्या बंद और क्या खुला?

CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

UP Rajya Sabha Election: सभी 10 सीटों पर बिना वोटिंग जीते उम्मीदवार, जानिए क्यों नहीं हुआ मतदान?

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली की गलियों में पुलिस का लाउडस्पीकर से ऐलान - "अपने बच्चों और पड़ोसियों को समझा दें, वरना.."

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

3

Recent News

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी…

Pilibhit News: पीलीभीत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग में…

CJP Protest: दिल्ली में शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता…

Delhi Protest: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलग-अलग इलाकों में लाउडस्पीकर से ऐलान कर…

Breaking News

Delhi Protest: अभिजीत दिपके की 80 वर्षीय दादी का महाराष्ट्र में निधन, CJP फाउंडर दिल्ली पुलिस की हिरासत में..

Delhi Protest: अभिजीत दिपके की 80 वर्षीय दादी का महाराष्ट्र में निधन, CJP फाउंडर दिल्ली पुलिस की हिरासत में..

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी करीब 80 वर्षीय दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली। इस बीच, अभिजीत दिपके दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उनके हिरासत में लिए जाने पर मां ने नाराजगी जताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही डर था कि दिल्ली जाने के दौरान उनके बेटे को गिरफ्तार किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के संतुक पिंपरी गांव में हुआ सावित्रीबाई का निधन

अभिजीत दिपके की दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके करीब 80 साल की थीं। परिवार के मुताबिक, वह लंबे समय से बीमार थीं। शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में उनका निधन हो गया। उनके जाने से दिपके परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

छत्रपति संभाजीनगर में रहता है अभिजीत का परिवार

अभिजीत दिपके मूल रूप से छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं। हिंगोली जिले का संतुक पिंपरी उनका पैतृक गांव है, जहां उनके दादा-दादी रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, अभिजीत के माता-पिता छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास ‘शंकर सदन’ से संतुक पिंपरी गांव के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं। परिवार में दादी के निधन के बाद दुख का माहौल है।

फ्लाइट से ही हिरासत में लिए गए थे अभिजीत दिपके

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार को फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था। फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। उनकी हिरासत की खबर के बीच परिवार में दादी के निधन से दुख का माहौल है।

अभिजीत की मां ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अच्छा नहीं किया। उनका सवाल है कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई कौन करता है?

अभिजीत की मां बोलीं- यह कौन सा न्याय है?

अभिजीत दिपके की मां ने बेटे को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि अपराध करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

उनका कहना है कि इस तरह की कार्रवाई समझ से परे है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर यह कौन सा न्याय है? मां के इन बयानों से साफ है कि वह बेटे को हिरासत में लिए जाने से नाराज हैं।

मां को पहले से था बेटे की गिरफ्तारी का अंदेशा

अभिजीत दिपके की मां ने बताया कि उन्हें पहले से ही डर था कि दिल्ली पुलिस उनके बेटे को गिरफ्तार कर सकती है। जब अभिजीत घर से दिल्ली जाने के लिए निकल रहे थे, तब भी उन्होंने बेटे को आगाह किया था कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

हालांकि, अभिजीत ने मां को भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा। इसके बावजूद शनिवार को उन्हें फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया।

अब एक तरफ परिवार सावित्रीबाई शंकर दिपके के निधन से दुखी है, वहीं दूसरी तरफ अभिजीत दिपके की हिरासत को लेकर उनकी मां ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।