Kannauj News : देवी जागरण में मची धूम‚ भक्तों की दिखी भारी भीड़
(हसेरन से सुमित मिश्रा की रिपोर्ट)
कन्नौज जिले के हसेरन क्षेत्र में नवरात्रि के पावन दिवस पर जगह-जगह देवी जागरण के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। देवी जागरण में भक्त पहुंच कर मां के चरणों में वंदना कर मां से आशीर्वाद ले रहे हैं। जगह-जगह मंदिर घरों में नवरात्रि पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना के साथ-साथ देवी जागरण कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
कस्बा हसेरन क्षेत्र के बिधूना मार्ग पर मां भगवती देवी का विशाल जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देवी जागरण कार्यक्रम में मां की जोत प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भक्तों की भारी संख्या में भीड़ रही। माता के भजनों को को सुन भक्ति भाव विभोर हुए। मैं तो आता रहा मां तेरे दर पर सदा गीत सुन देवी भक्ति झूमने पर मजबूर हुए।
कार्यक्रम में मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। देवी जागरण में भक्तों ने पहुंच कर भक्ति भाव से मां दुर्गा की आराधना कर कार्यक्रम सुना।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23