3

Recent News

मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत सहित यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का दौर। जानिए अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश के मौसम, बारिश और तापमान का ताजा अपडेट।

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video..

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: यूपी के झाँसी में 100 करोड़ का सट्टा सिंडिकेट फूटा, भाजपा नेता समेत 9 फरार, निकला दुबई कनेक्शन..

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: देहरादून में मारा गया यूपी का बदमाश, एक भाई का पहले हुआ एनकाउंटर, 1100 करोड़ का चक्कर क्या?

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

3

Recent News

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

पीलीभीत समेत पूरे प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ झमाझम बारिश, जानिए अगले चार…

Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में…

Online Betting: उत्तर प्रदेश के झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। इस गिरोह…

Police Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव बुंटा निवासी अकरम को उत्तराखंड के देहरादून में…

Breaking News

Navratri Special 2023 – जानिए “मां कात्यायनी” की “पूजा” से किस “फल” की होती है प्राप्ति – कैसा है भव्य “स्वरूप”

UP Desk – भक्तों और देवी सज्जनों जैसा की हम सब जानते है कि वर्तमान में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का हर एक दिन मां आदि शक्ति दुर्गा मा के अलग-अलग स्वरूपों के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। आज छठा दिन है और माता रानी कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं माता रानी के इस स्वरूप की आराधना करने से किस फल की प्राप्ति होती है और क्या आप यह भी जानते हैं कि माँ दुर्गा के इस स्वरूप को कात्यायनी देवी का नाम क्यों दिया गया। अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं, तो बने रहिए हमारे साथ। 
 
मिलती है फल की प्राप्ति  
 
नवरात्रि में छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। 
 
इस तरह पड़ा मां का नाम कात्यायनी देवी 
 
आपको बताते चलें कि कात्य गोत्र में विश्व प्रसिद्ध महर्षि कात्यायन ने भगवती पराम्बा की उपासना की घोर और कठिन तपस्या की थी। उनकी इच्छा थी कि उन्हें पुत्री की प्राप्त हो। मां भगवती ने उनके घर पुत्री के रूप में जन्म लिया। इसलिए यह देवी कात्यायनी कहलाईं। उनके गुण शोध कार्य है। इसलिए इस वैज्ञानिक युग में कात्यायनी का महत्व सर्वाधिक हो जाता है। इनकी कृपा से ही सारे कार्य पूरे हो जाते हैं। ये वैद्यनाथ नामक स्थान पर प्रकट होकर पूजी गईं। मां कात्यायनी अमोद्य फलदायिनी हैं।
गोपियों ने की थी पूजा जानिए मां का भव्य स्वरूप
भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए ब्रज की गोपियों ने मां कात्यायनी देवी की पूजा की थी। यह पूजा कालिंदी यमुना के तट पर की गई थी। इसलिए ये ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी के रूप में भी प्रतिष्ठित हैं। इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है। ये स्वर्ण के समान चमकीली हैं और भास्वर हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। दाईं तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है तथा नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में। मां के बाईं तरफ के ऊपर वाले हाथ में तलवार है व नीचे वाले हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। इनका वाहन भी सिंह है। इनकी उपासना और आराधना से भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग, शोक, संताप और भय नष्ट हो जाते हैं। जन्मों के समस्त पाप भी नष्ट हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि इस देवी की उपासना करने से परम पद की प्राप्ति होती है।
 
           “जय मां कात्यायनी”