मुजफ्फरपुर के अहियापुर के रसुलपुर से अगवा 10 वर्षीय छात्र श्लोक कुमार सिंह को पुलिस ने सीतामढी के रुन्नीसैदपुर थाना के अतरी गांव से बरामद कर लिया है। इस दौरान पुलिस टीम ने एक किडनैपर को गिरफ्तार किया है। अपहरण के बाद 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग अपहर्ताओं ने की थी। अब पुलिस ने जिस मोबाइल से फिरौती की मांग की गई थी, उसे भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने अनुसार श्लोक कुमार का अपहरण दो सगे भाई ने मिलकर किया था। इसमें से एक की गिरफ़्तारी हो गई है।

आपको बताते चलें कि, स्कूल से लौटते वक्त बस से उतरते के बाद घर के निकट से बाइकर्स गिरोह के बदमाशों द्वारा छात्र को अगवा कर लिया गया था। अहियापुर के भीखनपुर इलाके से सोमवार की दोपहर अपहृत तीसरी कक्षा के छात्र श्लोक कुमार का दूसरे दिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था। पुलिस इस अपहरण कांड को लेकर काफी तनाव में थी। परिजन भी काफी परेशान थे। उनका रो रोकर बुरा हाल था। पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पुछताछ कर रही है।
वहीं, अब पुलिस के तरफ से इस मामले में फरार हो चुके दूसरे भाई की बरामदगी के लिए छापेमारी चल रही है। पुलिस के अनुसार किडनैपर श्लोक कुमार सिंह को अतरी गांव में रखकर बेतिया व रक्सौल में घूम रहा था। जिसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसके बाद सिटी एसपी व नगर एएसपी के नेतृत्व में तैयार टीम ने छापेमारी कर सफलता पाई।