कन्नौज जिले के सौरिख नगर में निकली चार दर्जन से अधिक झांकियों संग भव्य रामबारात का शुभारम्भ भाजपा जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने फीता काटकर एवं प्रबंधक शशांक चतुर्वेदी ओमी ब अध्यक्ष सुबोध कुमार शाक्य ने गणेश जी की आरती उतारकर किया। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सभी कमेटी पदाधिकारियों का बैच लगाकर उत्साहबर्धन किया। जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने कहा कि भगवान हम सबके आदर्श है हमें उनके चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जनमानस में प्रेम और एकता की भावना का संचार होता है। अध्यक्ष सुबोध कुमार शाक्य ने कहा कि हमें अपने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए एवं ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना चाहिए जिससे आने बाली पीढ़ी भी अनुसरण करें। ओमी चतुर्वेदी ने जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया को रामदरबार का चित्रपट भेंट किया।रामबारात सौरिख कोल्ड स्टोर से शुरू होकर पहाड़ी बाबा मन्दिर से होकर संजय नगर, सुभाष नगर, सदर बाजार,नया बस स्टाप थाने वाली रोड, कम्हरमण्डी से होकर जनकपुरी पहुंची जहां श्री राम का सीता जी के साथ विवाह सम्पन्न हुआ एवं लौगों ने खूब आतिशबाजी चलाई।
श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा कर बांटी मिठाई

आकर्षण का केन्द्र रहे घोड़े और राधा-कृष्ण का नृत्य

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है