3

Recent News

सनसनीखेज: बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मारी गोली, मौत.. 2 भाजपा नेता के भाई और 1 भतीजा, केक लगाने पर हुआ बवाल..

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: खिलाड़ी की बेटी से ऑनलाइन गेम के दौरान मांगी न्यूड फोटो, आरोपी हुआ गिरफ्तार..

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: चुनाव से ठीक पहले खूनी झड़प! BJP उमीदवार के भतीजे की हत्या, कांग्रेस प्रत्याशी के पति की हालत नाजुक..

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

Video: IPL में बड़ा हादसा! कैच पकड़ने में अफ्रीकन खिलाड़ी लुंगी एनगिडी घायल, दिल्ली के Max Hospital में भर्ती..

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: अखिलेश-राहुल का पुतला फूंकते समय झुलसीं भाजपा विधायक, MLA अनुपमा जैसवाल का चेहरा जला..

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

3

Recent News

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

IPL में बड़ा हादसा: आईपीएल 2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबले में एक डरावना हादसा देखने को मिला, जब…

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुतला दहन के दौरान…

Breaking News

उज्जैन के “दुर्लभ कश्यप” की तरह “कानपुर” में हुआ “कांड” – एक्शन में आई “कमिश्नर पुलिस”

रिपोर्ट – सर्वेश शर्मा – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार की रात कमिश्नर पुलिस की नींद को बेचैन कर देने वाली थी। क्योंकि अचानक वायरल हुई एक पोस्ट को देख मानों ऐसा लग रहा था कि रातों-रात उज्जैन के दुर्लभ कश्यप ने जन्म ले लिया हो। जिसने फिर से खुलेआम मर्डर-सुपारी जैसी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए संपर्क जैसी पोस्ट को सोशल मीडिया साइट में शेयर करना शुरू कर दिया हो। 
 
जल्दी जानिए आगे क्या हुआ शुरू से 
 
शुक्रवार की रात अचानक सोशल मीडिया  अचानक एक पोस्ट वायरल होने लगी। धीरे-धीरे उस वायरल पोस्ट की चर्चा दूर-दूर तक फैल गई। तभी पुलिस के कानों तक इस वायरल पोस्ट की खबर पहुंची तो वह भी सख्ते में पड़ गई। क्योंकि पोस्ट में ठीक वैसा ही लिखा था जैसे उज्जैन के कहे जाने वाले डॉन दुर्लभ कश्यप अपनी सोशल मीडिया साइट में लिखा करता था। ठीक वैसे ही इस वायरल पोस्ट में भी लिखा था। जिसमे कहा गया था कि अगर किसी को मर्डर कराना है तो हमसे संपर्क करो हमारा मोबाइल नंबर है (नंबर लिखा हुआ था)
 
एक्शन में आई थी पुलिस 
 
विस्तृत जानकारी के अनुसार यह वाक्या है कानपुर के भीतरगांव का। जहां के साढ़ थाने की बिरहर चौकी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले तीन नाबालिग लड़कों ने मजाक में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसी पोस्ट डाल दी, जिसके चलते पुलिस महकमे के होश उड़ गएपोस्ट में लिखा था। पोस्ट में लिखा था अगर किसी को मर्डर करवाना है, तो हमसे संपर्क करो। साथ ही मोबाइल नंबर भी लिखा था। जिसे वायरल कर दिया गया था। इस पोस्ट को पढ़ते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन फानन में पोस्ट में लिखे हुए मोबाइल नंबर को ट्रेस किया गया। तो मालूम हुआ कि यह नंबर साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव की लोकेशन बता रहा है। जिसके चलते साढ़ थाने की पुलिस एक्शन में आई और लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद पूरे रहस्य से पर्दा उठ गया। क्योंकि पुलिस के हत्थे वो चढ़ गए थे जिन्होंने इस पोस्ट को वायरल किया था।
थाने लेकर बुलाए गए परिजन
पुलिस ने जिन्हे अपनी कस्टडी में लिया वो भीतरगांव के बौहार गांव के थे। जिनकी उम्र नाबालिग थी। नाम अज्ञात रखते हुए आगे बताते चलें कि तीन नाबालिग दोस्तों में से एक अपने घर का मोबाइल यूज करते हुए रील्स बनाया करता था। बीते शुक्रवार के दिन तीनों खेत में रील्स बना रहे थे तभी इस पोस्ट को लिखकर स्क्रीन शॉट लिया और उसे वायरल कर दिया था। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पोस्ट  वायरल करने वाले तीनों नाबालिग दोस्त हैं। मजाक-मजाक में तीनों ने इस पोस्ट को लिखा गया था। जिसके चलते तीनों नाबालिगों को थाने लाया गया जहां उनके परिजनों को बुलाकर पूरी हरकत से वाकिफ कराया गया और मोबाइल न देने की नसीहत देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया गया।