Kannauj News : रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
( हसेरन से सुमित मिश्रा रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में रेलवे लाइन को पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन से कटकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हुई। रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हसेरन क्षेत्र के सकतपुर गांव निवासी अनुज उर्फ मोनू तिवारी उम्र 33 वर्ष पुत्र रामविलास घर से कानपुर की बात कह कर गया था। अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे कर्मचारी व सीआरपीएफ ने युवक की पहचान सकतपुर गांव निवासी अनुज तिवारी उर्फ मोनू के रूप में की। उन्होंने इसकी सूचना घर परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलती ही घर परिवार में कोहराम मच गया। युवक की शादी करीब 10 वर्ष पहले इटावा जनपद के चौबिया गांव से दीप्ति के साथ हुई थी। युवक के 8 वर्ष का बेटा लक्ष्य भी है। जबकि बड़े भाई की मौत व माता की कुछ वर्ष पहले हो चुकी है। बड़ी बहन अर्चना की भी शादी हो चुकी है। पिता और पत्नी सहित बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21