सावन और भाद्रपद मास तीज व्रत के लिए जाने जाते हैं. भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज (Kajari Teej) मनाई जाती है. कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज और सातूड़ी तीज भी कहते हैं. कजरी तीज मुख्यत: उत्तर भारत के राज्यों में मनाया जाता है. कजरी तीज व्रत भी अखंड सौभााग्य की कामना से रखा जाता है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ मृत्युञ्जय तिवारी से जानते हैं कजरी तीज की तिथि, पूजा मुहूर्त आदि के बारे में.
मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी परतें ग्राम समाज…