मोदी योगी भक्त ने खून से लिखा पत्र – राजद विधायक का जताया विरोध – कहा नहीं सहेंगे अपमान
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – एक तरफ कानपुर की धरती पर उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन था तो दूसरी तरफ एक मोदी योगी भक्त अपने खून से पत्र लिखकर राजद विधायक का विरोध जता रहा था। जिसमे उनका कहना था कि वह सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले उस विधायक का विरोध कर रहा हूं जिसने शपथ लेते समय तो भगवान को साक्षी माना था और आज सनातन धर्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। जिसका वह विरोध व्यक्त करते हुए सरकार से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।
जानिए कौन है अनिरुद्ध जायसवाल
कानपुर में चर्चित अधिवक्ता अनिरुद्ध जयसवाल पेशे से तो अधिवक्ता हैं लेकिन एक सनातनी भी है और इन्हे मोदी योगी भक्त के नाम से भी जाना जाता है। इसलिए कोई अगर सनातन धर्म या फिर मोदी योगी विरोधी बयानबाजी करता है तो उसका यह पुरजोर विरोध करते हैं। पूर्व में तो कई बार देखा गया है कि अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर तक दर्ज कराने जैसा कार्य किया था। कुछ ऐसा ही शनिवार के दिन उनके द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने अपने खून से एक पत्र लिखकर बिहार राज्य के डेहरी विधानसभा से राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह के खिलाफ सरकार से कार्रवाई की मांग राखी है। अनिरुद्ध जायसवाल के अनुसार विधायक फ़तेह बहादुर सनातनी विरोध मानसिकता रखते हैं।
सुन लो सरकार
अनिरुद्ध जायसवाल के अनुसार वह शनिवार की सुबह टीवी पर न्यूज़ देख रहे थे। तभी प्रसारित एक खबर में उन्होंने बिहार की डेहरी विधानसभा से राजद विधायक फ़तेह बहादुर सिंह का एक बयान देखा। जिसमे विधायक ने माँ दुर्गा के सिंदूर लगाने का सवाल पूछा था। इस सवाल को सुनते ही उन्हें लगा कि यह तो सरासर सनातन धर्म का घोर अपमान है। इस बात पर अनिरुद्ध बताते हैं कि उन्हें विधायक की इस बयानबाजी पर काफी ठेस पहुंचा और कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने अपना संदेश सनातन धर्म के अनुयायी और सरकार तक पहुंचाने के लिए अपने खून से पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी के साथ अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल ने एक वर्ष पूर्व कानपुर के जूही थाने में दर्ज कराई एफआईआर का जिक्र भी किया। जिसमे उनके द्वारा फेसबुक में आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी लेकिन उसमे अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25