दर्शन को आए परिवार पर टूटा दबंगों का कहर – तलाश में जुटी पुलिस
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – यूपी के कानपुर में दबंगई की पराकाष्ठा पार होता चला जा रहा है। ताजा मामला कानपुर के घाटमपुर में उस वक्त देखने को मिला जब मंदिर में दर्शन करने आये कुछ युवकों ने न केवल एक पिता की पिटाई बेवजह कर दी बल्कि अपने पिता को बचाने आई बेटियों को भी नहीं बक्शा। अंत में जब तक पुलिस मौके पर आती तब तक दबंग भाग निकले थे। अब उनकी तलाश जारी है। मामला शनिवार का था और रविवार की सुबह तक किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं की जा सकी थी। जिसके चलते पीड़ित पिता थाने की दहलीज पर इंतजार करता रहा।
जानिए दबंगों की दबंगई की दास्तान
मामला शनिवार दोपहर का है, जब मुसाफा गाँव निवासी सुरेश विश्वकर्मा अपने परिवार के संग कुढ़नी मन्दिर दर्शन करने आये हुए थे। सभी लोग दर्शन करके एक साथ अपने निजी ई-रिक्शा से वापस घर जा रहे थे। तभी उनकी पुत्री कुढ़नी चौराहा पर रिक्शा से उतर कर खाने पीने का सामान लेने चली गई इतने में एक डग्गामार बस पीछे से आ गई और रिक्शा मालिक को बे-वजह तीन चार लोग उतर कर पीटने लगे। जब तक रिक्सा में बैठे परिवारीजन कुछ समझ पाते तब तक दबंगो ने पिता का गला दबा कर रिक्शा से खीचते हुए पीटना सुरु कर दिया। सभी दबंग अमित , गोलू व अन्य साथियों ने पिता, माँ और बेटियो को भी जम कर पीटा। सभी दबंग घुरूवाखेड़ा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। लोगों की माने तो ये सभी हिस्ट्रीशीटर हैं और मामले को उल्टा बनाने के लिए बस में स्वम ईंट पत्थर चला कर बस के शीशे तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। लेकिन पीड़ितों का आरोप है कि डायल 112 को सूचना देने के बावजूद पुलिस घटना स्थल पर नही पहुची। फिर स्थानीय पुलिस को सूचित किया तब पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़ित लोगों को थाने लेकर आई ।इसके बाद पीड़ित लोगों ने लिखित पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।उधर पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को भी थाने ले आई। मामले पर साढ़ थाना प्रभारी सतीश राठौर से बात की गई तो उन्होंने बताया आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 19