3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Kannauj News : पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़‚ एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल‚ दूसरा फरार

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के  छिबरामऊ में रात्रि में चेकिंग के दौरान हुई पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई है,चेकिंग के दौरान बाईक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जबाबी फायरिंग  के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को  गिरफ्तार कर लिया है, वहीं बदमाश दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया, भी पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है और पूछताछ में जुटी है।
पूरा मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर जनू गांव के पास का है। रोजाना की तरह पुलिस रात्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए जिसे पुलिस ने रोकना चाहा। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस से घिरता देख पुलिस के ही ऊपर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बात करते हुए बताया है। 17 अक्टूबर को छिबरामऊ में सराफा ब्यापारी से हुई लूट की घटना में यही बदमाश शामिल था पकड़े गए बदमाश का नाम दीपक कश्यप है इसके ऊपर 22 मुकदमे अन्य स्थानों में दर्ज है ,पकड़े गए बदमाश के पास से अपाचे बाइक एक तमंचा 3 खाली खोखे हुए बरामद हुए है, वहीं इसका एक साथी लवकुश सिंह भागने में सफल हो गया है। वहीं पुलिस टीम गठित कर दी गई है जल्द ही इसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पकड़ा गया बदमाश लूट की घटना में था संलिप्त
आपको बताते चलें छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर में सर्राफा व्यवसाय अनिल कुमार अपनी दुकान बंद करके छिबरामऊ वापस आ रहे थे तभी 17 अक्टूबर की रात्रि में बाइक सवार बदमाशों ने उनसे नगदी और जेवरात लूट लिए थे लाखों की लूट से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। वहीं मौके पर दूसरे दिन पहुंचे आईजी रेंज कानपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था इसके बाद पुलिस टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने के सख्त निर्देश दिए गए थे। वही आज रात चेकिंग के दौरान बाइक से बाहर बदमाशों के साथ मुठभेड़ में लूट करने वाला बदमाश भी पकड़ा गया है। वही कन्नौज जिले में आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं जिससे कन्नौज पुलिस के लिए यह सब सर दर्द बनी हुई है।