महिला पर टूटा दबंगों का कहर – जेल से छूटने के बाद जमकर किया तांडव
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
kanpur News – पुलिस की सक्रियता के बावजूद दबंगों की दबंगई थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसा ही एक ताजा मामला रेऊना थाना क्षेत्र के देवी पुरवा गांव में देखने को मिला। जहां पुराने विवाद के चलते सूना घर पाकर बेखौफ दबंगों ने घर में अकेली महिला को घर के बाहर निकालने के दौरान जमकर मारपीट की। जिसमे कुछ महिलाएं भी शामिल थी। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। पीड़िता के परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गंभीर रूप से घायल पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
जेल से छूटते ही की पिटाई
जानकारी के मुताबिक बताते चलें कि सदा प्यारी रेऊना थाना क्षेत्र के देवीपुरवा गांव की रहने वाली है।पीड़िता के अनुसार पुराने विवाद के चलते गांव के ही मन्नालाल, गुलाब, राजेंद्र, राकेश, रीता समेत दो अज्ञात लोग सूना घर पाकर घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर आमादा हो गए। जिसके बाद लगभग आधा दर्जन पुरुष समेत महिलाओं ने सदा प्यारी को घर के बाहर निकालते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट के दौरान लोगो को आता देख दबंग मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करते हुए गंभीर रूप से घायल पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पीड़िता के परिजनों का कहना है कि दबंग पहले भी उनके बेटे को दुष्कर्म के मामले में फर्जी फसाकर जेल भिजवा चुके हैं। जिसके चलते बीती 7 तारीख को जेल से बाहर आने के दौरान दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 44