3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

किसान पर हावी हुए कनपुरिया दबंग – रोकने की सजा में लगा दी आग – तलाश में खाकी

रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा में एक किसान द्वारा जुआरियों को अपनी जमीन पर जुआ खेलने और शराब पीने से मना करना महंगा पड़ गया। जिसके चलते बीती रात नशेबाज दबंगों ने किसान के ट्रैक्टर व पयार में आग लगा दी और किसी प्रकार की कार्रवाई से रोकने के लिए किसान को धमकी भी देते हुए फरार हो गए।
 
किसान का कसूर 
 
जानकारी के अनुसार बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा कस्बे का है। जहाँ के शांति नगर मोहल्ला निवासी किसान आशीष के अनुसार क्षेत्र के राधन गांव निवासी युवक उनके घर के पास पड़ी उनकी खाली पड़ी जमीन पर कई जुआरियों को लाकर जुआ खिलवाता है और जुआरियों के द्वारा वहां पर शराब भी पी जाती है। पीड़ित किसान ने तीन चार दिन पहले जुआरियों को वहां जुआ खेलने और शराब पीने से मना किया था और तब आरोपित युवक द्वारा किसान को देख लेने की धमकी दी गई थी।
 
दबंगों ने लगाई आग 
 
बुधवार देर रात घर के पास खड़े ट्रैक्टर और वहां पर लगे धान के पयार में किसी ने आग लगा दी। जानकारी होते ही किसान व आस पड़ोस के लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया और जब तक आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक ट्रैक्टर और टायर का ज्यादातर भाग जल चुका था। पीड़ित किसान द्वारा जुआ खिलाने वाले युवक पर आग लगाने का आरोप लगाया गया। साथ ही कुछ दिन पूर्व जुआ और शराब के लिए मना करने पर जारी के द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी खोल लेने और आरोपी द्वारा कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी देने का आरोप लगाया। 
 
तलाश में खाकी 
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी को पकड़कर मामले के संबंध में पूछताछ शुरू की। कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार घटना के संबंध में जानकारी मिली है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।