3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kannauj News : बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा 17 नवंबर को

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के छिबरामऊ नगर में 17 नवंबर शुक्रवार को निकलने जा रही बाबा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा ऐतिहासिक व अविस्मरणीय होगी। आज विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार मैरिज होम में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा के साथ स्वयंसेवकों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया 17 नवंबर को सुबह 9 बजे सिद्ध पीठ मां कालिका देवी, गणेश जी और बाबा खाटू श्याम की आरती व पूजन के बाद 5100 निशान फहराते भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी। सबसे आगे बाबा का बुलडोजर और फिर जेसीबी पर लगी बड़ी होर्डिंग होगी जिसमें लिखा होगा गर्व से कहो हम हिंदू हैं। कन्नौज के मशहूर इत्र का छिड़काव स्प्रे मशीनों से पूरे रास्ते पर किया जाएगा। निशान यात्रा पर पूरे रास्ते पुष्प वर्षा होगी। महाराष्ट्र का ढोल, गणेश जी की झांकी और फिर श्याम बाबा की पावन ज्योति के पीछे श्याम बाबा का रथ होगा। निशान यात्रा में 8 डीजे सहित महिलाओं की व्यवस्था व सुरक्षा के लिए 25 लेडी बाउंसर भी रहेंगी। उन्होंने कहा इस बार निशान यात्रा में आर्टिफिशियल झांकियां नहीं रहेगी। इसकी बजाय दो जीवंत झांकियों बजरंगबली एवं राधा कृष्ण को शामिल किया जाएगा। डीजे के साथ निशान फहराती महिलाएं, उनके पीछे निशान फहराते पुरुष   सभी के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा व अल्पाहार से यात्रा में शामिल बाबा के भक्तों का स्वागत होगा। गंगोत्री गेस्ट हाउस पहुंचकर यात्रा का समापन होगा।
इसके अलावा विख्यात श्री राम कथा वाचक प्रशांत आनंद चंदन, रामलीला कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, मां नवदुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता टिल्लू व अटल प्रकाश चतुर्वेदी आदि ने भी उपयोगी सुझाव दिए बैठक में उषा उपाध्याय, नेहा गुप्ता, अंजू गुप्ता, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष पीयूष गुप्ता प्रीतू, संदीप दुबे, रिंकू पांडेय, भाकियू (अवधेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, पवन गुप्ता, पल्ली पांडेय, वेद प्रकाश राठौर, अमित भारतीय, बृजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, बालेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, विनय शर्मा, धर्मेंद्र कुमार व रामदत्त गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।