3

Recent News

Artificial Sun: भारत ने बनाया ‘नकली सूरज’, असली से 20 गुना ज्यादा गर्म प्लाज्मा, अब नया जाइरोट्रॉन करेगा कमाल..

Artificial Sun: भारत न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में लगातार अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ा रहा है। गुजरात स्थित प्लाज्मा रिसर्च…

Rajasthan Election में BJP का दबदबा! 4178 वार्ड जीते, कांग्रेस पीछे; कहीं भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट तो कहीं RLP को जीरो..
UP News: CM योगी ने वकीलों के लिए खोला खजाना! 5 लाख का कैशलेस इलाज, 400 टैबलेट और ये बड़ी सौगात..

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Animal Love: 12 साल के कुत्ते की मौत, तेरहवीं पर बने उसकी पसंद के लड्डू; बहन राखी बांधता, भाई होली खेलता, जहां जन्म, वहीं दफ्न!
Cat Killer in Mumbai: 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों के हत्यारे को 1 दिन में मिली जमानत, PETA India भड़का..

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

3

Recent News

Artificial Sun: भारत न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी के क्षेत्र में लगातार अपनी तकनीकी क्षमता बढ़ा रहा है। गुजरात स्थित प्लाज्मा रिसर्च…

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के लिए बड़ा ऐलान…

Cat Killer in Mumbai: मुंबई के चेंबूर इलाके में 20 से ज्यादा बिल्लियों और उनके बच्चों की मौत के मामले…

Breaking News

Kannauj News : दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी–डंडे‚ जमीनी विवाद में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

( कन्नौज से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के साथ विवाद बढ़ता चला गया गया और देखते ही देखते मौके पर दोनों ही पक्ष एक दूरे पर हमलावर हो गये।दोनों पक्षों में के बीच जमकर लाठी–डंडे चलने लगे‚ जिसमें महिलाएं भी नजर आ रही है। मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद घायल पीड़ित पक्ष ने एसडीएम से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया है कि उसके परिवार के 4 सदस्य इस मामले में लहूलुहान हो गये।  हुये हैं। पीड़ित खेत की सरकारी पैमाइश के बाद अपने हिस्से पर बुवायी करने गये थे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने उनके ऊपर लाठी–डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
आपको बताते चलें कि जमीन पर कब्जे को लेकर दबंगो के हमले का यह पूरा मामला कन्नौज के सदर तहसील स्थित मोहनपुर रतनपुर गांव का है। यहां के रहने वाले शैलेश के खेत की जमीन को अपना बता रहे पड़ोस के गांव नितानन्दपुर के कुछ लोग कब्जा किये हुये थे। जिसकी शिकायत शैलेश ने एसडीएम से की थी। एसडीएम के निर्देश पर गुरुवार को लेखपाल ने जमीन की पैमाइश कर शैलेन्द्र की हद तय कर दी थी। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर खेत मे आलू की बुवाई  करने के लिए पहुंचा था‚ तभी पीड़ित के खेत पर कब्जा करने वाला दूसरा पक्ष भी आ पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी‚ इसी दौरान मामला तूल पकड़ गया और फिर दोनों पक्षाें के बीच लाठी–डंडों से मारपीट होने लगी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने उन पर अचानक धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित शैलेंद्र सहित उसकी पत्नी व 2 बच्चे लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना के बाद घायल पीड़ित शैलेन्द्र ने एसडीएम सदर अविनाश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है‚ जिसपर एसडीएम ने पूरे मामले में जांच के आदेश देते हुए कार्यवाही किये जाने की बात कही है। इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी सदर अविनाश कुमार ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है। जिसकी जांच कराकर अतिशीघ्र कार्यवाही की जायेगी।