कोल इंडिया (Coal India) अपने ग्राहकों के डिविडेंड देने का ऐलान इस साल मई में किया था। इस सरकारी कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मई में 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 3 रुपये के डिविडेंड पर मुहर लगाई थी। कंपनी ने डिविडेंड के लिए 12 अगस्त 2022 की तारीख को रिकाॅर्ड डेट तय किया था। यानी कल यह स्टाॅक एक्स डिविडेंड हो रहा है। बता दें, कोल इंडिया ने शेयर बाजार में इस साल तगड़ा रिटर्न दिया है।
कंपनी का स्टाॅक कल शेयर बाजार में एक्स डिविडेंड के रूप में ट्रेड करेगा। क्योंकि 12 अगस्त की तारीख रिकाॅर्ड डेट तय की गई है। अगर इस पर एनुअल जनरल मीटिंग में मुहर लगती है तो 7 सितंबर 2022 या उसके बाद कभी भी योग्य शेयरधारकों को डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। कंपनी 23 अगस्त 2022 को कट ऑफ डेट तय किया है। बता दें, जुलाई के महीने में कोल इंडिया ने अपने प्रोडक्शन 11% तक बढ़ा दिया था। इस महीने में कंपनी ने 47.3 मिलियन कोयले का उत्पादन किया था।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है