उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इसी महीने की एक तारीख को खेत जाते समय ग्रामीण को उसी गांव के एक युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था जिसकी इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारे की तलाश शुरू कर दी थी घटना के पांच दिन बाद आखिरकार हत्यारा पुलिस के हांथ चढ़ गया जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करते हुए बताया की एक नवंबर को जसपुरा थाना अंतर्गत झंझरी पुरवा गांव में बकरी चराने को लेकर दो ग्रामीणों में विवाद हुआ था जिसके बाद खेत जाते समय श्याम बरन पर रामचंद्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया जिसके बाद घायल को इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया पर रास्ते पर ही उसकी मौत हो गई जिसके बाद से ही पुलिस को हत्यारे की तलाश थी। तभी 6 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी रामचंद्र सिकहुला गांव में है जिसे पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया था पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है