3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

Kannauj News : सावधान ! मोमोज और फिंगर जानें कितना हो सकता है खतरनाक, कहीं ले न लें आपकी जान

( छिबरामऊ से अश्वनी पाठक की रिपोर्ट )
मोमोज और फिंगर क्या इतने भी खतरनाक हो सकते है, जिसके खाने से किसी की जान भी जा सकती है या सुनकर आप हैरान रह गए होंगे लेकिन ऐसा वास्तव मे देखने को मिला है। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ क्षेत्र में स्थित एक फास्टफूड पर ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक युवक ने मोमोज और फिंगर खाया जिसके बाद चाइनीस मोमोस खाने से युवक की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे छिबरामऊ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद इलाज के दौरान देर रात युवक ने दम तोड़ दिया । युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
छिबरामऊ नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना गौ रक्षा प्रकल्प के प्रदेश संयोजक पं. रंजीत पांडेय के पुत्र प्रणव पांडेय (20) की कल सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि प्रणव ने  शाम फास्टफूड में मोमोज और फिंगर खाए थे। देर रात उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से मां रेनू, पिता रंजीत पांडेय, भाई सचिन पांडेय बोनी एडवोकेट व कृष्णा पांडेय का रो- रोकर बुराहाल हो गया। युवक की मौत की जानकारी होते ही नगरपालिका अध्यक्ष मनोज दुबे, विधायक अर्चना पांडेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, भाजपा जन प्रतिनिधि विपिन द्विवेदी ने पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
इस मामले को लेकर जब हमारी टीम ने चिकित्सा अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया है कि फास्ट फूड खाने से लोगों की सेहत पर असर जरूर पड़ता है इसलिए ऐसे मोमोज, फिंगर और चाऊमीन जैसे खाने से बचें ताकि आपकी सेहत पर इनका असर न हो सके, इनमे कई खतरनाक केमिकल मिलाए जाते हैं जिससे फूड प्वाइजनिंग और अन्य समस्याएं पेट में पैदा हो जाती हैं जो मौत का कारण भी बन सकती हैं। सौ-सैया अस्पताल के डॉक्टर शोभित भारद्वाज ने लोगों से अपील की है कि खास तौर पर चाऊमीन और मोमोज अपने बच्चों को न खिलाएं, बच्चों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए दूध फल मोटे अनाज का प्रयोग करें, जिससे खतरनाक बीमारियों से बचा जा सके।