3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: गजब का मामला! एक मां, जुड़वां बच्चे, लेकिन पिता अलग-अलग! ये कैसे संभव?

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: बदलने वाला है आपका आधार कार्ड, नए डिज़ाइन में न होगा नाम, न पता होगा और न ही DOB

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll : एग्जिट पोल ने बढ़ाई पार्टियों की टेंशन, BJP-TMC में कौन बना रहा सरकार? तस्वीर हुई साफ..

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

बरेली की फर्जी IAS बहनों की कहानी: SUV पर लिखा ADM FR, नीली बत्ती, हूटर.. अधिकारीयों वाला जलवा दिखाकर ठगी
Politics: मुस्लिम इलाके में BJP की बड़ी जीत, गोधरा कांड के सबसे संवेदनशील इलाके में भाजपा ने लहराया झंडा..

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

3

Recent News

Heteropaternal Superfecundation: मेडिकल साइंस में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने जुड़वां…

Adhaar Card Update: आधार कार्ड को लेकर जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,…

Bengal Election Exit Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल सामने आ गए हैं।…

Politics: 2002 के गोधरा दंगों का ग्राउंड जीरो माने जाने वाले बेहद संवेदनशील इलाके में एक अनोखा चुनावी नतीजा सामने…

Breaking News

Kanpur News – छठ पूजा को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने की शुरुआत, जल्द नहरों की सफाई होगी पूरी

कानपुर समाचार – जिले की नहरों का सर्वेक्षण हुआ शुरू, महापौर ने किया निरीक्षण, शुरू होगा सफाई का महा अभियान
 
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
 
Kanpur News – देश में दीपावली के बाद अब छठ पूजा का महापर्व करीब आ चुका है। जिसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। कुछ इसी के चलते यूपी के कानपुर में भी छठ पूजा का नजारा बड़े स्तर देखने को मिलता है। लेकिन अभी नहर घाट जस के तस गंदगी से ओत प्रोत हैं। जिसको लेकर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत कार्य की मुहिम छेड़ दी है।
 
सीटीआई नहर से की शुरुआत 
 
कुछ इसी के चलते महापौर प्रमिला पांडेय जी द्वारा कानपुर के दक्षिण इलाके की सीटीआई नहर पर छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया गया। जिसके चलते महापौर जी द्वारा छठ पूजा घाट मरम्मत में शिथिलता पर सम्बन्धित ठेकेदार को फटकार लगायी गई। एवं जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। छठ पूजा घाट पर साफ-सफाई पर भी नाराजगी व्यक्त की गई एवं साफ-सफाई हेतु जोनल स्वच्छता अधिकारी को निर्देशित किया गया। 
 
सरकारी लाइटों की रहेगी जगमग 
 
इसके साथ ही नहर घाट पर मार्ग प्रकाश, आगंतुक जनता को पेयजल हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था, हेतु भी निर्देशित किया गया। इस संबंध में महापौर प्रमिला पांडेय ने लखनऊ में सिंचाई अधिकारियों से वार्ता भी की और सिंचाई विभाग अधिकारियों से नहर में  पानी छोड़े जाने को कहा गया।
 
सुरक्षा के लिए होगी वार्ता 
 
महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने इस अभियान को लेकर कहा कि छठ पूजा घाटों पर सुरक्षा हेतु पुलिस आयुक्त से एक बैठक करके आवश्यक व्यवस्था हेतु वार्ता करेंगी।