Kanpur News – पिज्जा ब्यॉज बनकर करते थे डिलीवरी – उसके बाद क्या होता था पढ़िए पुलिस का खुलासा
कानपुर समाचार – कमिश्नर पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा – पिज्जा डिलीवरी करने वाले निकले शातिर – जानिए क्यों
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर की कमिश्नर पुलिस के एक खुलासे के बाद हम सभी को बेहद ही सावधान रहने की जरूरत होगी। क्योंकि न जाने हम ऑनलाइन शॉपिंग के बाद किस अनजान व्यक्ति को अपने घर बुलाने जा रहे हैं उसका तो हमें आपको पता नहीं होता है और न ही आने वाले के विषय में कुछ जानकारी होती है। इसलिए ऐसे लोगों से सावधान होने की सख्त जरूरत है।
जानिए क्यों और पुलिस का खुलासा
पिज्जा डिलीवरी मैन बनकर घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्होंने बीती 10 नवंबर 2023 को चकेरी थाना क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र गुप्ता के घर पर पिज्जा डिलीवरी करने के बहाने घुसकर परिजनों को डराया धमकाया। इतना ही नहीं इसके बाद नकदी और जेवर लूटकर फरार हो गए थे।
पीड़ित ने ली पुलिस की शरण
पीड़ित नरेंद्र गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एयरपोर्ट तिराहे के पास दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए राकेश कुमार सरोज और सुमित के पास से चोरी की रकम और जेवर भी बरामद हुए।
पकड़ने वाली टीम को मिलेगा इनाम
इस खुलासे के बाद डीसीपी पूर्वी तेज स्वरुप सिंह ने बताया कि इस वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर आप के घर या ऑफिस में ऐसे लोग आते हैं तो उनका आई कार्ड जरूर चेक करें साथ ही उनका प्रवेश घर के बाहर तक ही रखें।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 25