Kanpur Dehat News – कांग्रेसियों ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन, जीवन परिचय पर डाला प्रकाश
कानपुर देहात समाचार – देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के जीवन परिचय से कराया गया परिचय, कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन
रिपोर्ट – उदय कुमार – कानपुर देहात
kanpur Dehat News – प्रदेश कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना के प्रतिष्ठान रूरा जनपद कानपुर देहात में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर फूल माला अर्पित करके पुष्पांजलि अर्पित की।
विपक्ष ने कहा था दुर्गा
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती गांधी देश नहीं विश्व स्तर की नेता थी। उनसे अमेरिका जैसा देश भी प्रभावित रहता था। उनके कार्यों की विपक्ष भी सराहना करता था। उनको विपक्ष ने ही दुर्गा का अवतार कहा था।
इस मौके पर उपस्थित रहे कांग्रेसी
दिलीप मुन्ना ने कहा कि हरित क्रांति श्रीमती इंदिरा गांधी ही देश में लाई थीं। इस अवसर पर कस्बा रूरा के समस्त लोग उपस्थित रहे राम अवतार दीक्षित, वीरेंद्र कुमार शुक्ला, विवेक पांडे, महेश तिवारी, रमेश श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्लाम, दउवा रामू कुशवाहा, मोहम्मद आरिफ, शिव बहादुर, चंदन द्विवेदी, पप्पू पाल, शशांक, विक्रम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 36