3

Recent News

Kolkata Stampede: दुर्गा पंडाल में मची भगदड़, 17 लोगों की मौत की खबर! कई घायल; आखिर कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir में CEO के बाद डिप्टी CEO की नियुक्ति की तैयारी! जानिए कौन हैं चंदन राय, जिनका नाम सबसे आगे..

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: अखिलेश यादव के BJP से '12 साल, 12 सवाल', बोले- बैंक मजबूत हैं तो गरीबों के खाते से पैसे क्यों कट रहे?

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

नवरात्रि में Akshara Singh की आवाज में रिलीज हुआ ‘दुर्गा मइया से सीखऽ..’, मनोज भावुक के बोल और मधुकर आनंद का संगीत..

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर में LoC के पास मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर! घुसपैठ की कोशिश थी या प्लान था कुछ और? जांच जारी..

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

3

Recent News

Kolkata Stampede: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से दुर्गा पूजा के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उत्तर…

Ayodhya Ram Mandir की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अब डिप्टी चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (डिप्टी CEO) की…

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर…

Akshara Singh Song: नवरात्रि की सप्तमी और मां कालरात्रि की आराधना के खास मौके पर भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री अक्षरा…

Terrorist Encounter: कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच…

Breaking News

BANDA NEWS: शर्मनाक: नवजात बच्ची को झाड़ियों में फेंक कर फरार हुई कलयुगी मां

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक कलयुगी मां अपनी नवजात बच्ची को एक झोले में भरकर झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गई जहां समान लादने आए एक लोडर वाले ने रोने की आवाज सुनी तो उसने जाकर देखा जहां उसे नवजात बच्ची मिली फौरन लोडर चालक ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया । मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।

पूरा मामला शहर कोतवाली अंतर्गत जिआईसी मैदान का है। जहां गायत्री नगर चमरौड़ी चौराहे का रहने वाला यशवंत कुशवाहा लोडर लेकर समान लादने गया था तभी उसने रोने की आवाज सुनी वह आवाज का पीछा करते हुए झाड़ियों के पास पहुंचा जहां एक झोला पड़ा था जिससे रोने की आवाज आ रही थी उसने खोलकर देखा तो उसमे एक नवजात बच्ची बिलख रही थी जिसके बाद उसने तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। मौके पर पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पहुंची और बच्ची को कब्जे में लेकर एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवा दिया।

जहां एक तरफ हमारा देश चांद तक पहुंच गया है और सूरज की परिक्रमा कर रहा है और यह सब अकेले पुरुष ने नही किया बल्कि इसमें महिलाओं का बराबर का सहयोग है इतना ही नहीं इस आधुनिक युग में लड़का और लड़की का भेद भी खत्म सा हो चुका है और लडको से ज्यादा लड़कियां सफलता की बुलंदियों को छू रहीं है वहीं सरकार भी लगातार महिला सशक्तिकरण के लिए अनगिनत अभियान चला रही है और लड़कियों को प्रोत्साहित भी कर रही है लड़कियों की सुरक्षा के लिए भी कई कड़े कानून बनाए गए हैं इस सबके बाद भी कहीं न कही कुरूतियां पनप रहीं हैं तभी तो कोई कलयुगी मां एक बच्ची को जन्म देने के बाद झोले में भरकर झाड़ियों में फेंक देती है। जानकारी के अनुसार यह नवजात बच्ची जो झोले में मिली है यह मात्र 10 से 15 दिनों की बताई जा रही है।
कुरूतियों में घिरा समाज कब समझेगा की अब वाकई लड़कियां लक्ष्मी के समान हैं इनके घर में आने से धन का प्रवेश निश्चित है। लड़कों से कहीं ज्यादा सुविधाएं लड़कियों को दी जा रहीं हैं यहां तक कि सरकार जन्म से लेकर पढ़ाई तक का पैसा दे रही है। साथ ही नौकरियों में भी इन्हे छूट मिल रही है। लड़कियां बोझ हैं और इन्हें पराए घर जाना है ऐसी सोच को अब मिटाना होगा। तभी आपका और आपकी समाज का उत्थान संभव हो पाएगा।