Kanpur Dehat News – राजपुर के गुबार गाँव में बाजरा की मढ़ाई करते समय अचानक युवक का हाथ थ्रेसर मशीन की चपेट में आकर कट गया। हादसे के बाद आनन-फानन में परिजनों और साथियों ने उपचार के लिए राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गुबार गाँव के किसान रामकुमार (45) वर्ष अपने खेत पर थ्रेसर से खेत पर बाजरा की मढ़ाई कर रहा था। तभी अचानक उसका एक हाथ थ्रेसर की चपेट में आ गया। हाथ कटर में जाते ही उसकी चीख निकल गई। आसपास खेत में काम कर रहे लोग उसकी ओर दौड़े। जब तक मशीन को बंद किया गया तब तक किसान का हाथ कट चुका था।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है