3

Recent News

पीलीभीत के खकरा रिवर फ्रंट पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद एसडीएम एक्शन में, टीम ने निर्माण रुकवाया, IGRS के जरिए CM तक पहुंचा मामला।

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

3

Recent News

मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत, एसडीएम का एक्शन! खकरा रिवर फ्रंट पर कथित कब्जे के खेल की खुलेंगी  परतें ग्राम समाज…

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Breaking News

Kanpur News – कमिश्नर पुलिस ने जनहित में जारी की याचिका, साइबर क्राइम के लिए जनता को किया जागरूक

कानपुर समाचार – एक वीडियो वायरल करते हुए जनता से की अपील, अलर्ट होकर करें ऑनलाइन शॉपिंग और उसका पेमेंट 
 
Kanpur News – साइबर क्राइम के खात्मे पर उतारू यूपी पुलिस के जिम्मेदार अपने अपने तरीके से जनता को जागरूक करने के कार्य में लगे हुए हैं। कुछ इसी में अव्वल नंबर की कतार में चल रही कानपुर कमिश्नर पुलिस ने अपना नया तरीका  को जागरूक करने का काम किया है। 
 
चलिए जानते हैं क्या है कमिश्नर पुलिस का यह तरीका 
 
दरअसल कानपुर कमिश्नर पुलिस ने एक शॉर्ट फिल्म बनाकर जनता को यह समझाने की कोशिश की है कि अगर आप ऑनलाइन कोई खरीदारी करने जा रहे हैं तो अगर कोई आपसे पहले ही अपने अकाउंट में रकम को भेजने के लिए कहता है तो ऐसा कतई न करें। क्योंकि हो सकता है कि जो व्यक्ति ऑनलाइन पेमेंट मांग रहा होता है वह आपके साथ साइबर क्राइम जैसी वारदात को अंजाम दे सकता है।
 
जानिए क्या है इस शॉर्ट फिल्म की कहानी 
 
कमिश्नर पुलिस ने जो शॉर्ट फिल्म वायरल की है उसमें दर्शाया गया है कि – एक व्यक्ति अपनी बाइक स्टार्ट कर रहा होता है लेकिन वो स्टार्ट नहीं होती। तभी उसका दोस्त आता है और ऑनलाइन सेकंड हैंड बाइक खरीदने की सलाह देता है। जिसकी सलाह मानकर वह व्यक्ति तुरंत अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन सेकंड हैण्ड बाइक की तलाश शुरू कर देता है। 
 
तभी उसे एक बाइक पसंद आ जाती है। जिसके नीचे एक नंबर लिखा होता है जिसे मिलाने पर आवाज आती है कि हाँ मई अपनी बाइक बेच रहा हूँ और मई एक आर्मी मैन हूँ अगर आपको बाइक लेनी है तो आप अस्सी हजार रुपए मेरे अकाउंट में भेज दीजिए, जिस पर वह व्यक्ति विचार करने लगता है। तभी उसका वही दोस्त आता है और पेमेंट भेजने का दबाव बनाने लगता है, लेकिन खरीदार व्यक्ति की पत्नी की आवाज अति है जिसमे वह पेमेंट करने से पहले कन्फर्म कर लेने की सलाह देती है। 
 
वीडियो में फिर एसीपी क्राइम की है अपील
 
वीडियो के अंत में एसीपी क्राइम जनता से अपील करते हुए जागरूक करती हैं कि जब भी आप इस तरह की खरीदारी करें तो पेमेंट भेजने से पहले उसके विषय में जरूर कन्फर्म कर लें अगर कोई पहले और ऑनलाइन पेमेंट करने की बात करता है तो कदापि ऐसा न करें अन्यथा आप साइबर क्राइम का शिकार बन सकते हैं। 
 
शानदार है कानपुर कमिश्नर पुलिस की यह पहल 
 
सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके जनता को जागरूक करने की यह पहल काफी पसंद की जा रही है। इतना ही नहीं जनता भी इसे गंभीरता से लेते हुए समझने की कोशिश कर रही है। जिसके आधार पर यह कहना कोई मुश्किल नहीं होगा कि कहीं न कहीं इस प्रयास का परिणाम अच्छा ही होगा।