3

Recent News

IRS की बेटी के कातिल का डराने वाला खुलासा: लैंप माकर बेहोश किया, फिर रेप.. फिंगरप्रिंट के लिए घसीटकर ले गया..

Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे…

Bengal Election 2026: बंगाल में बंपर वोटिंग! 90% के पार, टूटा कई दशकों का रिकॉर्ड.. SIR बना सबसे बड़ी वजह?

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। जहां तमिलनाडु की…

Crime News: सेक्स्टॉर्शन केस में महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर मुंबई के व्यापारी से वसूले 63 लाख..

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: 11 की मौत, 9 लोग बोलेरो में जिंदा जले.. लाशें देखकर डॉक्टर भी कांपे, 8 एक ही परिवार के..

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: 10वीं में 'कशिश वर्मा' तो 12वीं में 'शिखा वर्मा' ने किया टॉप, मिलेगा 1 लाख कैश, लैपटॉप और..

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

3

Recent News

Crime News: दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में अब जांच जैसे-जैसे आगे…

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। जहां तमिलनाडु की…

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

Breaking News

Kanpur News – देखिए एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने जहर खाकर दे दी जान

कानपुर समाचार – शादी तय होने से हैवान बना प्रेमी, बहनोई के साथ जाते समय हाईवे पर रच डाला था षणयंत्र 

 
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 

Kanpur News – कानपुर में घटी एक प्रेम कहानी की शुरुवात तो प्यार से इतनी सराबोर थी कि सात जन्मों का वादा और एक दूसरे के लिए मर मिटने की कसम खा ली गई थी। लेकिन तभी एक ऐसा मोड़ आया कि प्रेमिका के लिए प्रेमी ही उसकी मौत का हत्यारा बन बैठा। फिर क्या था सभी यह जानकारी करना चाहा रहें हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेम से भरी मोहब्बत का अंत इतना खतरनाक होगा। 

 
आगे जानिए 
 
बहनोई के साथ बाइक से बहन के घर जा रही युवती की पड़ोस में ही रहने वाले उसके प्रेमी ने हाइवे पर सरेराह रोककर कुल्हाड़ी और चाकू से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की। वहीं हत्या कर घटना स्थल से जाने के बाद युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
 
आगे जानिए कहां के थे प्रेमी प्रेमिका 
 
शिवराजपुर थाना क्षेत्र के धमनी निवादा गांव निवासी  सनोज कुमार पुत्र पप्पू के अनुसार उसका आठ वर्षीय पुत्र शिवम बीते कई दिनों से अपनी ननिहाल बिल्हौर थाना क्षेत्र के गदनपुर आहार गांव निवासी लवकुश कश्यप के घर पर था। इस कारण उसकी पढ़ाई डिस्टर्ब हो रही थी। इसी कारण शनिवार शाम वह बेटे को लेने अपनी ससुराल गया था। वहां पर उसकी पत्नी की बहन सन्नो भी जिसकी कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। दीदी के घर घूमने की बात कह कर उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। 
 
इस प्रेम कहानी में रविवार था खुनी दिन 
 
रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे वह अपने बेटे व साली को लेकर बाइक द्वारा अपने घर के लिए निकला था। तभी बाइक द्वारा ससुराल में पड़ोस में ही रहने वाला सुरेश उर्फ करण पुत्र स्व. होरी लाल पीछा करते हुए आया और राढ़ा गांव के सामने जीटी रोड (हाइवे) पर उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा कर उसे रोक लिया और उसके रुकने के बाद धक्का मार कर उसकी बाइक को गिरा दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी से कुल्हाड़ी निकाल लाया और उसकी साली की गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 
 
टूट गई थी कुल्हाड़ी 
 
कुल्हाड़ी टूट जाने के बाद उसने चाकू निकाल कर युवती की गर्दन पर कई बार किए। इस दौरान साली का बचाव करने में वह भी घायल हो गया। युवती की हत्या के बाद युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना देख वाहनों से गुजर रहे लोग वहां रुकने लगे किंतु किसी ने भी युवक को रोकने का प्रयास नहीं किया। घटना के बाद राहगीरों से मिली सूचना पर एसीपी अजय त्रिवेदी व कोतवाल सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल शुरू की पुलिस द्वारा युवती व उसके बहनोई को आनन फानन में शिवराजपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया।

चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी युवती

बिल्हौर थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव निवासी लवकुश कश्यप खेती-बाड़ी व मजदूरी कर अपना व अपने परिवार का भरण  पोषण करते हैं। उनके चार बच्चे मिथुन , शरमन ,रुबी व सन्नो में बड़े बेटे मिथुन और रूबी की शादी हो चुकी थी और सभी में सबसे छोटी सन्नो की भी कुछ दिनों में शादी होने वाली थी।

युवती की शादी तय होने से नाराज था प्रेमी

लोगों की माने तो युवक का कई वर्षों से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। प्रेमिका की शादी तय हो जाने की वजह से वह उससे नाराज चल रहा था और मौका लगते ही उसने उसकी हत्या कर दी।

प्रेमिका की हत्या करने के बाद युवक ने भी जहर खाकर दी जान

प्रेमिका सन्नो की हत्या करने के बाद मौके से फरार हुए युवक सुरेश उर्फ करण ने भी आत्महत्या करने के उद्देश्य जहरीला पदार्थ खा लिया। गंगा किनारे गढ़ी के पास युवक को छटपटाता देख राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। युवक की तलाश कर रही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे उपचार के लिए बिल्हौर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया और कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मां और भाइयों के साथ भी करता था मारपीट

प्रेमी करण उर्फ सुरेश की वृद्ध मां राजरानी के अनुसार उसके पांच बेटे नरेश,राजू,सुरेंद्र,सुरेश व गोलू में चौथे नंबर का सुरेश ने खेत बेचकर मिले पैसों से बिल्हौर में कपड़े की दुकान की थी और वहीं किराए पर कमरा लेकर रहता था। कुछ दिन बाद कपड़े की दुकान खत्म कर मोबाइल की दुकान कर ली अब वो भी खत्म हो गई थी। वह आयदिन घर आकर उनके और भाइयों के साथ मारपीट करता था। इस कारण सभी लोगों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे।