3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kanpur News – यूपी पुलिस की जांबाज महिला होमगार्ड की मौत, जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक हादसा

कानपुर समाचार – तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, महिला होमगार्ड की मौत, दो घायल
 
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर 

Kanpur News – उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से सम्बंधित होमगार्ड विभाग के लिए फिर से बुरी खबर है कि एक बार फिर हुए सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कानपुर के बिल्हौर के मकनपुर मार्ग पर हुआ। जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार महिला होमगार्ड की मौत हो गई और चालक सहित दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
 
जानिए कहां की है मृतक महिला होमगार्ड 

चमनगंज कानपुर निवासी महिला गदीरुन निशा चमन गंज थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थी। उन्हें कानपुर में होने वाले मेले में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए लगाया गया था। ड्यूटी पर पहुंचने के लिए वह सुबह बिल्हौर के मकनपुर तिराहे पर पहुंची थीं और मकनपुर पहुंचने के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रही थीं। तभी मकनपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर से उन्होंने लिफ्ट मांगी और ट्रैक्टर पर सवार हो गई। मकनपुर मार्ग पर रहीमपुर करीमपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया और ट्रैक्टर पर सवार कुशाह पुरवा नानामऊ निवासी राजेंद्र व जितेन्द्र  तथा महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
राहगीरों ने दी थी सूचना 
 
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल रामेंद्र व जितेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा फोन कॉल कर महिला होमगार्ड के परिजनों को मामले की सूचना दी गई और परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

बैग खींचने के कारण हुआ हादसा

घायल ट्रैक्टर चालक के अनुसार महिला गार्ड का बैग ट्रैक्टर की स्टेरिंग में टकरा रहा था। बैग को दूर हटाने के लिए उसने बैग पड़ा ही था तभी महिला होम गार्ड ने अचानक बैग खींच दिया जिसके कारण स्टेरिंग एकदम से घूम गई और हादसा हो गया।