Kanpur News – 2024 लोकसभा चुनाव में जीती भाजपा तो होगा यह अंतिम चुनाव – डॉ. संदीप पांडेय
कानपुर समाचार – ’’क्या संविधान खतरे में है’’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सभी ने रखे अपने विचार
रिपोर्ट – संजीव कुमार शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – “क्या संविधान खतरे में है” – विषय को लेकर कानपुर नागरिक मंच के तत्वाधान में एक चिंतन बैठक में उपस्थित विभिन्न नैतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा अपने विचार प्रकट किए। साथ ही भारत में होने वाले लोकसभा पर चर्चा करते हुए कहा गया कि यदि भाजपा की जीत होती है तो यह अंतिम चुनाव होगा।
बैठक में हुआ चिंतन
चिंतन बैठक में डॉ. संदीप पांडेय ने कहा कि आज संविधान को पूर्ण रूप से नष्ट किया जा रहा है, जो संविधान की प्रस्तावना के उद्देश्य रखे गए। उन्हे धीरे-धीरे समाप्त यिका जा रहा है। उन्होने कहा कि व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता के साथ अखण्डता पर चोट की जा रही है तथा न्याय और स्वतंत्रता को छीना जा रहा है।
यह लोग रहे उपस्थित
उन्होंने राजनीतिक दलों से एक जुट होने का आवाहन किया। गोष्ठी में कहा यदि वर्तमान सरकार 2024 में चुनाव फिर जीत गई तो यह लोक सभा का आखिरी चुनाव हो सकता है। ऐसे में संविधान रचयिता डॉ. भीम राव अम्बेडकर का सपना चूर हो जायेगा। कार्यक्रम में दीपक मालवीय, नौशाद आलम मंसूरी, मदन लाल भाटिया, महेश शर्मा, श्याम देव शर्मा, अनिल सोनकर, नसीम रजा, शाकिर अली उस्मानी, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 40