3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Crime News – भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या का हुआ खुलासा, पत्नी नहीं भूल पाई थी बचपन का प्यार

क्राइम न्यूज – प्रेमी की चाहत ने पत्नी को बना दिया पति का हत्यारा, प्रेमी संग की गई गिरफ्तार 
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर 
 
Crime News – उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष की मौत का खुलासा हत्या के रूप में हुआ। हत्यारोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक बूथ अध्यक्ष की पत्नी ही निकली। पुलिस के खुलासे के अनुसार हत्यारोपी पत्नी अपने बचपन के प्यार को भुला नहीं पाई थी ,जिसके चलते शादी के कुछ ही समय बाद अपने मायके में रहने वाले प्रेमी के साथ हत्या किए जाने की साजिश रच डाली थी और अंजाम देने के बाद नाटक रच रही थी। 
 
घर में मिला था शव
 
आपको बताते चलें कि दिनांक 2 दिसंबर 2023 को कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मुकेश नारंग का शव उन्हीं के घर पर मिला था। मुकेश भारतीय जनता पार्टी में गोविंद नगर बूथ अध्यक्ष के पद पर थे। मुकेश के परिजनों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 
 
परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका 
 
अचानक हुई मौत को लेकर मृतक मुकेश के घर वालों ने हत्या का शक जाहिर किया था लेकिन कोई सबूत न होने के चलते किसी पर आरोप नहीं तय हो रहा था। क्योंकि पोस्टमार्टम के पहले आत्महत्या की भी आशंका जताई जा रही थी। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया गया। 
 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शुरू हुई तहकीकात 
 
मुकेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस अचंभे में पड़ गई थी और परजनों का जताया हुआ शक सही निकला। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकेश की हत्या की गई थी वो भी गला दबाकर साथ ही चाय में जहर मिलाया गया था। बस क्या था पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपनी तक़ीकत शुरू कर दी। 
 
पत्नी से शुरू हुई तहकीकात 
 
पुलिस ने बताए मृतक की पत्नी मीना के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और कुछ समय का इन्तजार किया। तभी पुलिस को मालुम हुआ कि मीना अपनी शादी के बाद से एक नंबर पर सबसे अधिक बात किया करती थी जो उसके मायके का नहीं था। इस नंबर के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया तो मालूम हुआ कि यह नंबर किसी संजय पाल के नाम से लिया गया है। इसके आधार पर जांच को और आगे बढ़ाया गया तो सब कुछ साफ़ हो गया। मीना जिस नंबर पर सबसे अधिक बात करती थी वह संजय पाल उसका प्रेमी निकला। 
 
पत्नी नहीं भूली बचपन का प्यार 
 
कौशाम्बी जिले के समसपुर थाना चरवा गांव की रहने वाली मीना अपने ही गांव में रहने वाले संजय पाल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी। खुलासे में यह भी ज्ञात हुआ कि संजय और मीना बचपन से एक साथ पढ़े लिखे और बड़े हुए। दोनों की प्रेम कहानी पूरे गांव में मशहूर थी। लेकिन अलग जाति के होने के कारण मीणा की इस मोहब्बत के खिलाफ थे। इसलिए उन्होंने कानपुर में मृतक मुकेश से रिश्ता तय करते हुए शादी कर दी थी। पर शादी के बाद भी मीना और संजय एक दूसरे से अलग नहीं हो पाए। नतीजा मुकेश की मौत निकला। 
 
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार 
 
मुखबिर सूचना के आधार पर बीते 01 दिसम्बर के दिन कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के साइकिल स्टैंड से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद हुई पूछतछ में मीना और संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया है।