Kannauj News : डीएम एसपी ने थाना समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें दिए निस्तारण के दिशा निर्देश
रिपोर्ट : आनंद चतुर्वेदी
कन्नौज जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना सौरिख पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर जनता की फरियादें सुनी।
डीएस एसपी ने शनिवार को थाना पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को शिकायतों की गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । जिलाधिकारी द्वारा राजस्व की शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण के दिशा निर्देश दिए गए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह सभी चौकी इंचार्ज कानूनगो कृष्णपाल सिंह लेखपाल जितेंद्र सिंह अमित कुमार आशीष कुमार विक्रम सुधांशु मौजूद रहे।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20