Sadhvi on Ram Mandir: भारतीय खाद्य निगम के 60 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची बीजेपी मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी देश और प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर उस क्षण को यादगार बनाने का कार्य करें। क्योंकि यह देश के हर व्यक्ति के लिए सौभाग्य की बात होगी कि उनके समय में उनकी आँखों के सामने प्रभु श्री राम फिर से अयोध्या के मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।
कार्यक्रम के पश्चात साध्वी ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान पश्चिम बंगाल में साधुओं पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले संतों को अपमानित किया गया लेकिन इंडिया गठबंधन के किसी भी नेता ने इसका विरोध नहीं किया, विपक्ष केवल धर्म को अलग अलग नामों से संबोधित करके उसका मजाक उड़ाते हैं, इसलिए जब दीपक बुझने को होता है तब उसकी लौ बहुत तेज होती है,,और अब विपक्षियों का अंत होने वाला है।
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा राम मंदिर आने का निमंत्रण अस्वीकार करने के मामले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही राम के अस्तित्व को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन विपक्षी पार्टियों को अयोध्या आने का निमंत्रण श्री राम जानकी ट्रस्ट ने दिया है, इसलिए राम लला सबके हैं। सबको जाना चाहिए, क्योंकि राम इस धरती के आराध्य है, इसलिए पार्टी और जातिवाद से हटकर सबको अयोध्या जाना चाहिए।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है