3

Recent News

Shocking Video: सर्कस में अचानक बैरियर टूटा, टाइगर कूदकर पहुंचा दर्शकों के बीच! फिर जो हुआ वो दहलाने वाला..

Shocking Video: सोचिए, आप सर्कस में शो देख रहे हों और अचानक एक बाघ स्टेज से निकलकर आपके सामने आ…

War News: ईरान ने होर्मुज के रास्ते भारत आ रहे जहाज को कब्जे में लिया, इससे पहले 2 जहाजों पर हुई फायरिंग
Smart Meter Check: स्मार्ट मीटर सही है या गड़बड़? घर बैठे इन आसान तरीकों से ऐसे करें चेक..

Smart Meter Check: आजकल घरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो बिजली खपत को डिजिटल तरीके…

PM Modi पर कांग्रेस का फिर पर्सनल अटैक: इस बार पत्नी 'जसोदा बेन' पर टिप्पड़ीं, कहा - "सुहागिन का सम्मान नहीं.."

PM Modi: वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

Dhurandhar Fans के लिए बड़ा सरप्राइज, डायरेक्टर 'आदित्य धर' लेकर आ रहे एक नया एक्सपेरिमेंट..

Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर एक नया एक्सपेरिमेंट लेकर आ…

3

Recent News

Shocking Video: सोचिए, आप सर्कस में शो देख रहे हों और अचानक एक बाघ स्टेज से निकलकर आपके सामने आ…

Smart Meter Check: आजकल घरों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जो बिजली खपत को डिजिटल तरीके…

PM Modi: वाराणसी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

Dhurandhar: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद डायरेक्टर आदित्य धर एक नया एक्सपेरिमेंट लेकर आ…

Breaking News

Ram Mahotsav 2024: धरती पर होगा चमत्कार, जानिए क्यों नाच उठेंगे हनुमान, खुश होंगे हनुमान राम राम किये जा

राम महोत्सव 2024: वर्षों इंतजार के बाद धरती पर विराजमान होंगे प्रभु राम, फिर किस तरह से नाच उठेंगे वीर हनुमान, इसके लिए आगे पढ़िए हमारे साथ 
 
Ram Mahotsav 2024: 22 जनवरी 2024 दिन सोमवार देश विदेश का वो अनूठा दिन होने जा रहा है जो आने वाली कई पीढ़ियों के लिए यादगार पल साबित होने वाला है जिसके साक्षी हम और आप और इस धरती पर जितने जीव जंतु पेड़ पौधे और प्रकृति है  इस बात के साक्षी होंगे कि पांच सौ वर्षों के बाद एक बार फिर यूपी की पावन धरती अयोध्या में भगवान श्री राम की वापसी होने जा रही है। जिनके स्वागत में उनकी प्राण की रीति को पूरा किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर पूरा देश राम राम की गूंज से गूंज उठेगा। चारों दिशाओं में सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही होगी खुश होंगे हनुमान राम राम किये जा। 
 
होगा चमत्कार – धरती पर नाच उठेंगे हनुमान
 
जिस वक्त जिस घड़ी में प्रभु श्री राम अपने गर्भ गृह में विराजमान होंगे तो सबसे अधिक ख़ुशी अगर किसी को होगी तो वो राम भक्त वीर हनुमान जी को होगी। जिनके अनेको स्वरुप इस कलयुग की धरती पर सदियों से प्रभु श्री राम के इंतजार में उनके दिए गए आदेश का पालन करते हुए कलयुग में धरती की रक्षा करने के लिए विराजमान हैं। लेकिन प्रभु श्री राम अपने परम भक्त हनुमान से यह भी कहा था कि एक बार फिर से वह धरती पर आएंगे और अब वह समय नजदीक आ गया है जब धरती पर प्रभु श्री राम अपने गर्भ गृह में विराजमान होने जा रहे हैं। यानी एक बार फिर हनुमान जी को प्रभु श्री राम जी के दर्शन और सानिध्य प्राप्त होने जा रहा है। कुछ इसी कड़ी में धरती पर अपने प्रभु के स्वागत के लिए वीर हनुमान ख़ुशी से झूम उठेंगे। जिनके स्वरुप हजारों की संख्या में नाचते हुए नजर आएंगे। जिसका दृश्य वाकई में अद्भुत होगा। 
 
पीएम मोदी बनेंगे यजमान तो योगी बनेंगे हनुमान जी की सेना के सेनापति
 
इस मौके पर एक और अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्री राम के स्वागत में यजमान बनेंगे और उनकी रक्षा में उत्तर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी हनुमान जी की सेना के सेनापति बनेंगे। यह एक अनोखा पल साबित होगा। जो जय श्री राम के जयकारों के बीच हर एक हिन्दू के लिए गौरवशाली और भाग्यशाली साबित होगा।
 
पूरे देश में लहराएगा हनुमान पताका 
 
आपको यकीन नहीं होगा कि आने वाली 22 जनवरी को देश के साथ अपने उत्तर प्रदेश का नजारा कुछ अलग ही होगा। सरकार की तरफ से हर दस किलोमीटर पर एक बड़ी सी होर्डिंग लगाई जाएगी। जगह जगह प्रभु श्री राम भक्त प्रभु के स्वागत में लाल रंग के पोस्टर बैनर लगाकर प्रदेश को भगवा रंग में रंग देंगे। वहीं प्रदेश की जेलों में कैदियों द्वारा बनाई जा रहीं राम पताका से पूरा राज्य लहार उठेगा। 
 
हर घर जलेंगे दीपक 
 
प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त देश के हर एक घर पर दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर एक मंदिर में पूजा पाठ होगा। सुन्दरकाण्ड होंगे। पटाखों की गूंज और प्रभु के जयकारों की गूंज इस तरह का माहौल बना देगी कि मानों अब हकीकत में उस दीपावली को मनाने जा रहे हैं जब वास्तविकता में वनवास के बाद अयोध्या नगरी को लौटे थे तब हर एक घर में दीप जलाकर रौशनी की गई थी। ठीक उसी तरह का जश्न फिर से एक बार मनाया जायेगा। जिसमे हमारी और आप सभी राम नगरी के वासी कहलाकर इस बात के साक्षी होंगे कि  प्रभु का स्वागत किया था।