कई जिलों की फायर ब्रिगेड टीमें जुटी
उधर, घटना का पता चलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। हादसे के चलते पूरा जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। आसपास के जिले, जैसे नर्मदापुरम, भोपाल, बैतूल, सीहोर से भी फायर ब्रिगेड की टीमों को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतने भयानक थे कि लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा कंपन महसूस होता रहा।
हादसे पर सीएम की नजर, दिए जरूरी निर्देश
वहीं, हादसे की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए। सीएम लगातार हादसे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और संबंधित अधिकारीयों के साथ लगातार संपर्क में हैं।
आसपास के जिलों में भी इलाज की व्यवस्था
जानकारी यह भी है कि हरदा जिले के साथ ही आसपास के जिलों में भी घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। इंदौर शहर से बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम भी रवाना हुई है। साथ ही भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और एम्स भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है।
हादसे का वीडियो हुआ वायरल
बताते चलें कि इस हादसे के कुछ वीडियोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो को देख कर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक है। कई किलोमीटर दूर से भी आग की लपटें देखी जा सकती हैं। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया है। वीडियो बना रहे लोग भी अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं।
MP Blast Video -:
https://platform.twitter.com/widgets.js यह भी देखें -: https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/kannauj-news-one-dead-two-injured-due-to-electric-shock/मध्य प्रदेश के हरदा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से 6 लोगों की जान जा चुकी है और तकरीबन 42 लोग घायल हैं। फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ब्लास्ट इतने भयानक थे कि लगभग 2 किलोमीटर के क्षेत्र में भूकंप जैसा कंपन महसूस होता रहा। pic.twitter.com/CJUSRuPVS1
— Shivam Gaur (@ShivamG27190108) February 6, 2024