3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

अंबेडकर जयंती पर यूपी में भयंकर बवाल: भीड़ ने DSP, तहसीलदार सहित पुलिस की कई गाड़ियां तोड़ दी, लगाई आग..
Fuel Price India: पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक महंगा हो सकता है? कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन..

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: PM Modi और Donald Trump के बीच 40 मिनट बातचीत, बोले—“भारत के लोग आपको..”

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

3

Recent News

पीलीभीत में प्रकृति का पुनर्जागरण: कटना नदी पुनरुद्धार से बदलेगी तस्वीर, जल–जीवन–जमीन को लेकर बड़ा कदम पीलीभीत जनपद में आज…

ग्रेटर नोएडा में श्रमिक आंदोलन पर बड़ा खुलासा: सरकार सख्त, जायज़ मांगों पर विचार, अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की…

Fuel Price India: देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं रह सकती। विदेशी…

Breaking News: भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच करीब 40 मिनट तक फोन…

Breaking News

Agra News: चांदी पॉलिश के प्लांट में 2 कारीगरों की मौत, पोटेशियम साइनाइड बना मौत की वजह

Agra News: आगरा में मंगलवार की रात को चांदी पॉलिश के प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों की गैस रिसाव की वजह से जान चली गई। छानबीन में पता चला है कि प्लांट में चांदी को चमकाने के लिए खतरनाक पोटेशियम साइनाइड का प्रयोग किया जाता था। हादसे के पीछे भी इसी केमिकल को ही माना जा रहा है।

दरअसल, आगरा की नमक की मंडी बाजार में चांदी पॉलिश के दर्जनों प्लांट हैं। जिस प्लांट में हादसा हुआ, वह आठ फुट के कमरे में बना हुआ है। इसमें सिर्फ एक खिड़की है, उसमें एग्जॉस्ट लगा हुआ है। इसके अलावा गैस बाहर निकलने का कोई इंतजाम नहीं है। बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस पहुंची तब यह एकलौता एग्जॉस्ट भी बंद था।

पोटेशियम साइनाइड बना मौत का कारण

वहीं, मार्केट के अन्य दुकानदारों ने बताया कि चांदी पॉलिश के लिए कई केमिकल प्रयोग किए जाते हैं। इनमें पोटेशियम साइनाइड का प्रयोग अधिक होता है। अंदाजन, कारीगर वाईब्रेटर में केमिकल मिला रहे होंगे, तभी फर्नेस के टूटने से केमिकल फैल गया। यह नाली से बाहर निकलने के बजाय दुकान के अंदर रखे अन्य केमिकल से मिल गया और केमिकल रिएक्शन से गैस बन गई।

 

गैस के फैलते ही कारीगरों का दम घुटने लगा और वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। इतने में संचालक भी आया, लेकिन वो भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। एसीपी एत्मादपुर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मृतकों के मुंह और नाक सफेद पड़े हुए थे। ऐसा लग रहा था कि सांस के साथ केमिकल भी अधिक मात्रा में चला गया।

Agra News 2 died due to gas leak at a silver polishing plant

बताते चलें कि पोटेशियम साइनाइड बेहद ही घातक केमिकल होता है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जा रहा था? साथ ही शवों का पोस्टमार्टम पैनल से कराया जा रहा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। प्लांट संचालक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/virat-kohli-and-anushka-sharma-gave-birth-to-son-and-named-him-akaay/