3

Recent News

UP Education: आखिर क्यों एक पिता टॉयलेट सीट लेकर पहुंचा अपनी बेटी के स्कूल? ये घटना आपके होश उड़ा देगी..
Viral Video: रामपुर में बीच सड़क नमाज पढ़ने वाला 'नईम' गिरफ्तार, अब परिजन बोले - "मानसिक रूप से अस्वस्थ.."

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक व्यस्त…

Kanpur Double Murder: जुड़वां बच्चियों का कातिल पिता है वहशी दरिंदा, घर के CCTV में कैद हुआ पूरा हत्याकांड..

Kanpur Double Murder: कानपुर के किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर…

Fire in Refinery: जिस रिफाइनरी का कल उद्धघाटन करने वाले थे PM Modi, उसमे लगी भीषण आग, चौंकाने वाली वजह..

Fire in Refinery: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उद्घाटन से ठीक एक…

Chhattisgarh Plane Crash: जशपुर की पहाड़ियों में प्लेन क्रैश, आग की लपटें उठीं.. देखें Video

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नारायणपुर-चारभाठी इलाके की पहाड़ियों में…

3

Recent News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक व्यस्त…

Kanpur Double Murder: कानपुर के किदवईनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में हुई इस दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे शहर…

Fire in Refinery: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उद्घाटन से ठीक एक…

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नारायणपुर-चारभाठी इलाके की पहाड़ियों में…

Breaking News

Kaimur Accident: मृतकों में छोटू पांडेय और आँचल सहित 8 भोजपुरी कलाकार शामिल

Kaimur Accident: बीती रात बिहार के कैमूर जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में भोजपुरी के गायक और मॉडल सहित 8 कलाकार शामिल हैं।

दरअसल, रविवार देर शाम कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में एनएच 02 पर एक स्कॉर्पियो के सामने अचानक बाइक आ जाने से स्कॉर्पियों चालक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया था और डिवाइडर तोड़कर हाइवे के दूसरी तरफ लेन में जाकर एक तेज रफ़्तार कंटेनर से टकरा गई थी। इस भीषण टक्कर में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं बाइक सवार की भी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Kaimur Accident: मृतकों में छोटू पांडेय और आँचल सहित 8 भोजपुरी कलाकार शामिल

बताते चलें कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो सवार मृतकों के शवों की हालत इतनी ख़राब थी कि उनकी शिनाख्त तुरंत नहीं हो सकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के कपड़ों व सामान से पहचान पत्र खोजने की कोशिश की तो दो लोगों की जेब से पहचान पत्र मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधकर बाकी लोगों की पहचान शुरू कर दी थी।

देर रात एक-एक करके जानकारी सामने आने लगी। सुबह तक क्लियर हो गया कि स्कॉर्पियो में सवार 8 लोग जिसमें 2 महिलाएं भी थी, सभी भोजपुरी कलाकार थे। यह जानकारी सामने आते ही भोजपुरी कला प्रेमियों सहित लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

इन भोजपुरी कलाकारों की गई जान

दुर्घटना में जिन 8 भोजपुरी कलाकारों की जान गई उनमें बक्सर के देवरिया गांव निवासी मशहूर गायक छोटू पांडेय, घेयूयरिया गांव निवासी अनु पांडेय, इटाढ़ी गांव निवासी गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा ‘वैरागी’, शशि पांडेय, बागीश पांडेय, मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी प्रकाश राय, महाराष्ट्र के मुंबई तिलक नगर निवासी मॉडल आँचल तिवारी, यूपी के कानपुर के खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव निवासी शामिल थे। वहीं स्कॉर्पियो से जिस बाइक में टक्कर लगी थी उसे कैमूर के मोहनिया निवासी दजबल सिंह चला रहे थे। उनकी भी इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी।

यहाँ भी देखें:-

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/muzaffarpur-news-female-engineer-found-dead-on-bed-family-members-allege-murder/