रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज शहर के रोडवेज बस स्टैंड के निकट पारिवारिक विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। विवाद में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। बीच बचाव में यातायात के एक पुलिस कर्मी को भी चोट आई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर धर्मशाला स्थित है। यहां निवास करने वाले नंदू तिवारी और शीलू मिश्रा के बीच पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार की सायं 7 बजे के करीब दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। पहले घर की महिलाओं के बीच तकरार हुई,इसके बाद नंदू और शीलू के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया,और डंडे बाजी होने होने लगी ।विवाद को बढ़ते देख मार्केट और रोडवेज बस स्टैंड के निकट भगदड़ मच गई। पास ही ड्यूटी पर मौजूद एक यातायात पुलिस कर्मी जब बीच बचाव को पहुंचा तो वह भी चोटिल हो गया।

मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो सरायमीरा चौकी सहित कन्नौज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। मारपीट में नंदू और शीलू के भी घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तथ्यों के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है। समाचार लिखे जाने तक धर्मशाला के निकट हड़कंप का माहौल था।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है