Kannauj News : रुपयों के तगादे को लेकर हत्या कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को फेंका गया था नहर में
रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज जिले के थाना ठठिया के खैरनगर ठठिया नहर में हत्या के उपरांत ईंटों और गिट्टी के सहारे बोरी में भरकर कर फेंके गये शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना का भी पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दो युवकों सहित एक अन्य युवती को भी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह रुपयों का तकादा बताया गया है। मृतक कन्नौज के जिला उद्योग प्रोत्साहन एवम उद्यमिता विकास केंद्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
बताते चलें कि बीती 11 जून को खैरनगर ठठिया से गुजरी नहर में बोरी में बंधा हुआ शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान उसकी पत्नी और बेटे ने बरामद कपड़ों और फोटो से पुलिस और मीडिया द्वारा प्रसारित किये जाने के बाद की थी। मृतक की पहचान रामदुलारे के रूप में हुई थी और वह तेलियरगंज नयागंज थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज का रहने वाला था। घटना की छानबीन में लगी कन्नौज पुलिस ने आखिर शुक्रवार के घटना का खुलासा कर दिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गये तीन आरोपियों में अमर सिंह उर्फ झब्बू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम बंशरामऊ कन्नौज, अर्जुन पुत्र अमर सिंह निवासी निवासी उपरोक्त गांव, एवम शिवानी पुत्री जवाहर लाल निवासी निवासी बंशरामऊ ने बताया कि, अमर सिंह ने मृतक से 1,35 हजार रुपए जमीन गिरवी रखकर लिये थे। मृतक जब अपनी दी गई रकम का तकादा करने लगा और बीती 9 जून को अमर सिंह के घर जा पहुंचा। तभी उपरोक्त आरोपियों ने मृतक रामदुलारे को अपने खेत के पास लगे ट्यूबवेल पर बुलाया। यहां पहले दोनों ओर से बिबाद हुआ और तकादे का रुपया ना देने की मंशा से उपरोक्त तीनों ने रामदुलारे को उसके ही गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने गमछा सहित रामदुलारे के शव को बोरे में भरकर अपने ही आटो से ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर ले गये और ठठिया क्षेत्र से गुजरी नहर में फेंक दिया।
घटना का पर्दाफाश करते हुये कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देशन में पुलिस ने गिरफ्तार किये गये घटना के तीनों अपराधियों को जेल भेज दिया है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21