रिपोर्ट : संदीप शर्मा
कन्नौज जिले में लोन दिलाने के नाम पर एक महिला से बैंक कर्मचारियों द्वारा हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ठठिया थाना के मौजा खानपुर के पल्योरा गांव निवासी महिला रामश्री पत्नी स्व.रामगोपाल ने बताया कि, एक माह पर्व हमारे घर पर ललित चतुर्वेदी और विक्रांत पटेल सहित एक अन्य तीन लोग आये। तीनों ने खुद को आर्यावर्त ग्रामीण बैंक उमर्दा का कर्मचारी बताया। उपरोक्त तीनों ने किसी योजना में तीन लाख रुपये का लाभ दिलाने के नाम पर पहले मुझसे कुछ कागजातों पर अंगूठा लगवा लिया और लोन के नाम पर पचास हजार रुपए पहले निकाले और 35 हजार रुपये नकद ले लिये। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिये शिकायती पत्र में मामले की जांच करके दोषियों पर कार्यवाही और दिया गया पैसा दिलाये जाने की मांग की है।
वहीं ग्रामीण बैंक में उपरोक्त मामले में शाखा प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया तो जानकारी दी गई कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में ही नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले का मुकदमा लिखने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में महिला की तहरीर की ओर से मामला दर्ज करते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है तो वहीं पीड़ित की मानें तो उनके साथ बैंक में लोन के नाम पर ठगी हुई है।जिसकी शिकायत करते हुए उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है।