3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए बछड़े की हत्या, फिर पुलिस पर गोली चलाई; 2 महीनों से फरार 'शरीफ' दे रहा था चकमा, गिरफ्तार..

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games से पहले भारतीय खिलाड़ी का आत्महत्या की धमकी वाला वीडियो, कहा - 'मां-पापा माफ करना...', लेकिन क्यों?

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: पहलगाम हमले पर बड़ा फैसला; आतंकियों की फंडिंग-पनाह देने वालों की खैर नहीं..

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: BJP प्रत्याशी अपने पति और बच्चे समेत लापता, अपहरण? वोटिंग के बाद मोबाइल बंद; पुलिस तलाश में जुटी..

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: चोरी रोकने के लिए छोड़ा दरवाजे में करंट, चिपक गया 5 साल का मासूम, मौत.. एक बच्ची भी झुलसी!

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

3

Recent News

Pilibhit News: दावत के लिए गोवंशीय बछड़े का वध करने और उसके अवशेष गन्ने के खेत में फेंकने के मामले…

Asian Games: जापान में 19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियन गेम्स से ठीक पहले भारतीय वुशु टीम से जुड़ा…

BRICS New Delhi Declaration: भारत की अध्यक्षता में BRICS देशों के बीच नई दिल्ली घोषणा पर सहमति बनी है। इसमें…

Shocking News: राजस्थान के बारां नगर परिषद चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद वार्ड नंबर-16 से भाजपा प्रत्याशी…

Shocking News: देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव में चोरी रोकने के लिए लगाया गया बिजली का…

Breaking News

कानपुर में केशव, लखनऊ में CM योगी की हर घर तिरंगा यात्रा

कानपुर में केशव, लखनऊ में CM योगी ने हर घर तिरंगा यात्रा निकाली

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान को जोर-शोर से सफल बनाने में जुटी हुई है। इस अभियान का प्रभावशाली नजारा कानपुर और लखनऊ में देखने को मिला। लखनऊ के कालिदास मार्ग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हर घर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

लखनऊ में सीएम योगी का एलान:

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा को 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल भारत की समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशहाली लाने की दिशा में भी एक कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष तिरंगा को साढ़े चार करोड़ घरों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने इस अभियान में भाग लेने वाले सभी बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

कानपुर में उपमुख्यमंत्री का तिरंगा यात्रा का मकसद:

कानपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हर घर में तिरंगा फहराकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत, अखंड भारत, और आत्मनिर्भर भारत की भावना को प्रकट करना है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा फहराकर देश अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत के दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए, जिससे पूरे वातावरण में आजादी का जश्न गूंज उठा।

सर्किट हाउस में बैठक:

तिरंगा यात्रा से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर के सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है, और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सपा नेता पर तंज:

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा नेता नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का नवाब से क्या संबंध है, यह सभी को पता है। उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में आगामी उपचुनाव में बीजेपी की जीत निश्चित है और इस बार यहां कमल खिलेगा।