3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kannauj News : तिरंगा यात्रा में सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। देश की आजादी की 78 वीं वर्षगांठ जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तिर्वा नगर में तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश और जज्बा देखते ही बनता था। वहीं विद्यालयों की प्रभातफेरियों में मौजूद बच्चों का तिरंगा लिये जोश जैसे उफान मार रहा था। भारत माता के जयघोष के साथ सड़कों पर तिरंगा, तिरंगा और सिर्फ तिरंगे के ही रंग नजर आ रहे थे।
आजादी की इस बेला पर कन्नौज के तिर्वा नगर में तिरंगा यात्रा की शुरुआत डी एन कॉलेज के निकट से अनुराधा राजपूत और जगदीश नारायण सहित अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुई। यात्रा मुख्य सड़क मार्ग से तिर्वाखास से शुरू होकर गांधी चौक चौराहा से होते हुये बेला इंदरगढ़ तिराहे पर राना अवंतीबाई चौक पर पहुंच कर पूरी हुई। यहां युवाओं ने झंडारोहण किया। यात्रा में डीजे की धुनों और देशभक्ति गीतों पर युवाओं का सैलाब जोश खरोश से नाचते गाते हुये आगे बढ़ता चला जा रहा था।
यात्रा में नीतेश राजपूत, सत्या राजपूत, अरुण कुमार, अभय यादव, रिंकी गौतम, चंदन कुशवाहा, सहित बडी संख्या में युवाओं का हुजूम नजर आ रहा था। तिर्वा नगर के गांधी चौक चौराहे, दीनदयाल चौक,पर भी झंडा फहराया गया। तिर्वा नगर के शिक्षण संस्थानो आर एस पब्लिक इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, महेंद्र नीलम कॉलेज, मालती देवि कॉलेज, गौतम बुद्ध कॉलेज, महाराणा प्रताप कॉलेज, ए के रहमानियां कॉलेज, दीनानाथ कॉलेज,प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर सहित विभिन्न कॉलेजों से लेकर नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक, कोतवाली, आदि प्रमुख स्थानों पर झंडा फहराया गया। शिक्षण संस्थाओं में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण किया गया। मिष्ठान का वितरण भी किया गया।